भोपाल: कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित तीन दिवसीय ‘मध्यप्रदेश ट्रैवैल मार्ट-2026’ ट के सातवें संस्करण में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 3,729 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। ये प्रस्ताव मुख्य रूप से लक्जरी होटलों, वेलनेस रिसॉर्ट्स, गोल्फ कोर्स, वॉटर फ्रंट रिट्रीट और वन्यजीव लॉज के विकास से जुड़े हैं। इन निवेशों से पर्यटन केंद्रों की आतिथ्य क्षमता में वृद्धि होगी, दूरस्थ क्षेत्रों में आधुनिक अधोसंरचना का विस्तार होगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। मार्ट में 34 देशों के 100 से अधिक विदेशी टूर ऑपरेटर्सहित देश के 15 राज्यों के 180 से अधिक स्टेके होल्डर्स ने हिस्सा लिया, जहां 10,263 से अधिक बी2बी बैठकें हुई। अमेरिका, ब्रिटेने जर्मनी, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया और स्पेन सहित विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधियों ने प्रदेश की समृद्ध जैव विविधता और स्मारकों का गहन अध्यन किया।
एमपी ट्रैवल मार्ट में पर्यटन को लगेंगे पंख, 3729 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

अगली खबर मध्य प्रदेश के कटनी में दिवाली की रात भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत