भोपाल। मप्र को नई सौगात: 25 सितंबर से शुरू होगी ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ 2030 तक प्रदेश के 75% गांवों तक बसें पहुँचाने का लक्ष्य रैपिडो (Rapido) के साथ एमओयू, ‘रैपिडो पिं क’ से बढ़ेगा महिला सशक्तिकरण देश का ‘फाइनेस्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट मॉडल’ बनेगा मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश के सार्वजनिक परिवहन क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है। दशकों से बंद पड़ी राज्य परिवहन बस सेवा की जगह अब एक नई, आधुनिक और सुरक्षित प्रणाली लेगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में आयोजित दो दिवसीय “यात्री परिवहन विज़न समिट-2026” का शुभारंभ करते हुए घोषणा की है कि आगामी 25 सितंबर से प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा’ का मंगल आरंभ किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य 2030 के अंत तक राज्य के 75 प्रतिशत गांवों को इस बस सेवा से जोड़ना है।
‘देश का सबसे बेहतरीन ट्रांसपोर्ट मॉडल बनाने की तैयारी’ ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर, इंदौर में बस ऑपरेटर्स, निर्माता कं पनियों और निवेशकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में 5 लाख किलोमीटर का शानदार रोड नेटवर्क है, जहां 15 हजार से अधिक बसें चलाने की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने उद्योगपतियों से सरकार के साथ जुड़कर राज्य में देश का ‘फाइनेस्ट पब्लिक ट्रांसपोर्ट मॉडल’ तैयार करने की अपील की। यह नई बस सेवा पूरी तरह से आधुनिक, सुरक्षित, ग्रीन और डिजिटल मोबिलिटी पर आधारित होगी। लास्ट-माइल कनेक्टिविटी: MPYPIL और रैपिडो के बीच करार यात्रियों को उनके घर से बस स्टड तक (फ टैं र्स्ट और लास्ट-माइल कनेक्टिविटी) सुलभ यातायात देने के लिए राज्य सरकार की संस्था MPYPIL और ‘रैपिडो’ (Rapido) के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू (MoU) साइन किया गया। पायलट प्रोजेक्ट: शुरुआत में यह सेवा भोपाल और इंदौर में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू होगी।
महिला सशक्तिकरण: महिलाओं द्वारा संचालित ‘रैपिडो पिं क’ बाइक-टक्सी सेवा को विशेष बढ़ावा दिया जाएगा, जिसे महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे और महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। पर्यटन और रोजगार को मिलेगी संजीवनी मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में धार्मिक पर्यटन तेजी से बढ़ा है। पहले जहां उज्जैन में 60-70 लाख श्रद्धालु आते थे, वहीं अब यह संख्या 8 करोड़ पार कर गई है और इस साल 14 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। पूरे राज्य में हर साल 20 करोड़ से अधिक पर्यटक आ रहे हैं। ऐसे में ‘एक राज्यएक बस सेवा’ न केवल यात्रियों की राह आसान करेगी, बल्कि प्रदेश के हजारों युवाओं को रोजगार भी देगी।
