भोपाल। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित विशाल सम्मेलन में प्रदेश के किसानों, गोपालकों तथा माताओं-बहनों के लिए कई अहम घोषणाएं कीं। 11 जिलों के करीब 35 हजार गोपालकों को संबोधित करते हुए उन्होंने लक्ष्य रखा कि 31 दिसंबर 2029 से पहले मध्यप्रदेश को पूरी तरह से नारकोटिक्स (नशा) मुक्त बना दिया जाएगा। नशामुक्ति के लिए सरकार की बारीक प्लानिं ग केंद्रीय मंत्री ने विशेषकर माताओं और अभिभावकों को आश्वस्त करते हुए कहा, “31 दिसंबर 2029 के बाद आपके बेटे-बेटी के लिए मध्यप्रदेश में नशे की जगह ही नहीं होगी, उनका उज्ज्वल भविष्य होने वाला है”। उन्होंने बताया कि इसके लिए मुख्यमंत्री और गृह विभाग के साथ मिलकर बारीक प्लानिं ग की जा रही है। प्रदेश में ड्रग्स के खिलाफ लगातार बड़ी कार्रवाइयां हो रही हैं; हाल ही में भोपाल में 1,814 करोड़ रुपये की 90 किलो एमडी ड्रग्स (सिं थेटिक ड्रग्स) पकड़ी गई थी।
वहीं, 2015 से 2024 के बीच प्रदेश में 28,178 एनडीपीएस (NDPS) केस दर्ज किए जा चुके हैं। सहकारिता मंत्रालय से गोपालकों की आय में सीधा इजाफा कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए शाह ने कहा कि देश आजाद होने के बाद से ही स्वतंत्र सहकारिता मंत्रालय की मांग थी, लेकिन कांग्रेसियों ने 75 साल तक इसे बने नहीं दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलग सहकारिता मंत्रालय की स्थापना की, जिसका सबसे बड़ा फायदा गोपालकों को मिलने वाला है। उन्होंने घोषणा की कि को-ऑपरेटिव व्यवस्था में दूध भरने पर पहले ही दिन से 35 रुपये की जगह 55 रुपये मिलने की शुरुआत हो जाएगी।
