कभी जिस अंचल में विकास का मतलब एक पक्की सड़क, बिजली का एक भी खंभा नहीं दिखता था,मिट्टी तेल और चिमनी से रोशन हुआ करता था,और विद्यालय की इमारत कहीं कहीं हुआ करता था, आज वही धौहनी विधानसभा क्षेत्र बदलती तस्वीर की कहानी कह रहा है। कुसमी की उन्हीं पगडंडियों से निकलकर राजनीति की मुख्यधारा तक पहुंचे कुंवर सिंह टेकाम आज लगातार चौथी बार क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उनका राजनीतिक सफर केवल चुनावी जीत का सि लसिला नहीं, बल्कि उस भूगोल की यात्रा भी है, जहां अभाव कभी जीवन का स्थायी हिस्सा हुआ करता था। कुसमी के कमक्ष माध्यमिक विद्यालय से पढ़ाई पूरी करने के बाद आगे की शिक्षा के लिए उन्हें करीब 40 किलोमीटर दूर मड़वास जाना पड़ा। वहां हाईस्कू ल और हायर सेकं डरी की पढ़ाई पूरी की और फिर 80 किलोमीटर दूर सीधी पहुंचकर कॉलेज की शिक्षा हासिल की। शायद यही वह दौर था, जिसने उन्हें दूरस्थ अंचल की कठिनाइयों को करीब से समझने का अवसर दिया।
आज जब वे धौहनी के विकास की बात करते हैं तो उनके सामने केवल आंकड़े नहीं, बल्कि वे रास्ते भी हैं जिन पर कभी उन्हें स्वयं चलना पड़ा था। मझौली से भुईमाड़ तक बढ़ीं प्रशासनिक सुविधाएं धौहनी विधानसभा क्षेत्र में प्रशासनिक और न्यायिक सुविधाओं के विस्तार के तहत मझौली में नवीन एडीजे कोर्टकी स्वीकृति, जबकि भुईमाड़ और पोंड़ी में उप तहसील के संचालन की जानकारी सामने आती है। पोंड़ी में उप तहसील भवन का निर्माण भी प्रगतिरत बताया गया है। इन सुविधाओं का महत्व उस ग्रामीण आबादी के लिए अधिक है, जिसे राजस्व और न्यायिक कार्यों के लिए पहले लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। विकास का एक अर्थयह भी है कि शासन की चौखट धीरे- धीरे गांव के करीब पहुंचे। बैंक और डाकघर गांवों की ओर चौहान टोला और दादर-पथरौला में नवीन वी-पैक्स समितियों के संचालन के साथ टिकरी, नौढ़िया और उमरिया-मझौली में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार का दावा किया गया है।
यूनियन बैंक और भारतीय स्टेटे बैंक की नई शाखाओं के साथ निवास और कुसमी में नए डाकघरों की स्वीकृति को ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण विस्तार के रूप में देखा जा रहा है। सड़कें बनीं तो दूरियांभी घटने लगीं किसी भी दूरस्थ विधानसभा की विकास गाथा में सड़कें सबसे प्रमुख अध्याय होती हैं। धौहनी में 95.80 किलोमीटर से अधिक नई सड़कों की स्वीकृति का उल्लेख किया गया है। सीधी-टिकरी- मड़वास-पथरौला फोरलेन, तिलवारी - हर्दी - जनकपुर राज्य मार्ग और महाखोर - कुसमी मार्ग जैसी परियोजनाएं इसमें शामिल हैं। गोपद और महान सहित विभिन्न नदियों पर 10 से अधिक पुल एवं रपटों के निर्माण का भी उल्लेख है। वहीं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कुसमी और मझौली तहसील में 101 नई सड़कों को मंजूरी मिलने की जानकारी दी गई है। सड़क केवल डामर और गिट्टी का विस्तार नहीं होती। वह बाजार तक पहुंच है, अस्पताल तक जाने का रास्ता है, विद्यार्थी की स्कूल तक पहुंच है और किसान की उपज को मंडी तक ले जाने की उम्मीद भी।
स्वास्थ्य के नक्शे पर भी बढ़ा दायरा मझौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 50 बिस्तरों में उन्नत किया गया है। कुसमी और निवास में स्वास्थ्य भवनों का निर्माण हुआ है, जबकि पथरौला, गिजवार, उमरिया, जूरी और लुरघुटी सहित कई स्थानों पर स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण कार्यचल रहे हैं। क्षेत्र के 20 से अधिक उप स्वास्थ्य केंद्रों के उन्नयन तथा कुसमी में पैथोलॉजी भवन की सुविधा का भी उल्लेख किया गया है। दूरस्थ अंचल में स्वास्थ्य सुविधा की असली परीक्षा उस समय होती है, जब किसी ग्रामीण को बीमारी के बीच कई किलोमीटर का सफर तय न करना पड़े। बिजली और नेटवर्क ने बदली गांवों की तस्वीर मड़वास में 132 केवीए सब स्टेशन तथा विभिन्न गांवों में 33/11 केवीए सब स्टेशन, कृषि फीडर और विद्युतीकरण के कार्यों का उल्लेख है। प्रधानमंत्री जनमन और आरडीएसएस जैसी योजनाओं के तहत बैगा बहुल और दूरस्थ गांवों में बिजली पहुंचाने के प्रयास किए गए हैं। इसी तरह 19 नेटवर्क विहीन गांवों में मोबाइल टावर स्थापित किए जाने की जानकारी है।
पुरइनडोल, बेलगांव, अमरोला और भुईमाड़ जैसे गांवों का मोबाइल नेटवर्क से जुड़ना बदलते समय की एक नई जरूरत को पूरा करता है। आज संचार भी विकास की बुनियादी जरूरतों में शामिल हो चुका है। पानी की चिंता से योजनाओं तक धौहनी के ग्रामीण जीवनमें पेयजल हमेशा महत्वपूर्ण सवाल रहा है। क्षेत्र में 4769 हैंडपंपों के उत्खन का उल्लेख किया गया है। बनास नदी आधारित 116 करोड़ रुपये की पेयजल योजना से 26 गांवों को पानी उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई है। जल जीवन मिशन के तहत 360 करोड़ और 800 करोड़ रुपये की योजनाओं पर काम चलने तथा 280 से अधिक गांवों तक पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य बताया गया है। इन योजनाओं की सफलता का अंतिम पैमाना यही होगा कि गर्मि यों में ग्रामीण परिवारों के सामने पानी के लिए लंबी कतारें कि तनी कम होती हैं। शिक्षा: वह दर्द जिसे टेकाम ने खुद महसूस किया कुंवर सिंह टेकाम की व्यक्तिगत शैक्षणिक यात्रा और धौहनी के शिक्षा क्षेत्र की तस्वीर में एक दिलचस्प समानता दिखाई देती है।
कभी आगे की पढ़ाई के लिए उन्हें 40 किलोमीटर दूर जाना पड़ा था। आज विधानसभा क्षेत्र में स्कूलों के उन्नयन और भवन विस्तार किया गया। कई माध्यमिक विद्यालयों को हाईस्कू ल और हाईस्कूलों को हायर सेकं डरी स्तर पर उन्नत किए जाने की जानकारी है। मड़वास में महाविद्यालय का संचालन भी शिक्षा के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया है, जहां कला, वाणिज्य और विज्ञान संकायों की पढ़ाई उपलब्ध है। मझौली, भुईमाड़, निवास सहित विभिन्न क्षेत्रों में स्कूल भवनों और शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार के कार्यभी किए गए हैं। खेल और ग्रामीण संस्थाओं को भी मिला विस्तार मझौली, मड़वास और कुसमी में खेल स्टेडियमों का निर्माण, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत और सामुदायिक भवनों के निर्माण तथा डांगा में आजीविका भवन जैसे कार्य ग्रामीण विकास की दूसरी तस्वीर सामने रखते हैं। हाल ही में मझौली जनपद पंचायत के नए हाईटेके भवन का भूमि पूजन भी किया गया।
प्रदेश प्रवक्ता की नई जि म्मेदारी अप्रैल 2026 में भाजपा मध्य प्रदेश संगठन ने कुंवर सिंह टेकाम को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी। लंबे राजनीतिक अनुभव औरसंगठनात्मकसक्रियता को देखते हुए उन्हें यह दायित्व मिलने की जानकारी है। इस जिम्मेदारी के साथ उनका राजनीतिक दायरा विधानसभा से आगे प्रदेश संगठन तक पहुंचा है। विकास की कहानी अभी अधूरी है धौहनी की कहानी को केवल एक विधायक के राजनीतिक सफर से नहीं पढ़ा जा सकता। यह उस क्षेत्र की कहानी भी है जो वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्षकरता रहा है। कुंवर सिंह टेकाम की चार चुनावी जीत उनके राजनीतिक सफर का एक पक्ष है, जबकि सड़क, स्कूल, अस्पताल, बिजली, पानी और प्रशासनिक सुविधाओं का विस्तार दूसरा पक्ष। कुसमी की उन पगडंडियों से विधानसभा तक पहुंचा यह सफर बताता है कि राजनीति का रास्ता केवल सत्ता के गलियारों से नहीं गुजरता।
कभी-कभी वह उन्हीं धूल भरी राहों से होकर आता है, जहां विकास की पहली जरूरत एक सड़क होती है और पहली उम्मीद— एक रोशनी का खंभा। चार चुनाव, चार पड़ाव और लंबां राजनीतिक सफर वर्ष 2008 से विधानसभा चुनाव जीते आ रहे कुंवर सिंह टेकाम ने 2023 में कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश सिंह को पराजित कर चौथी बार विधानसभा में प्रवेश किया। समर्थकों के अनुसार, उनके कार्यकालों में धौहनी क्षेत्र में सड़क, पुल-पुलिया, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पेयजल, संचार तथा प्रशासनिक सुविधाओं के विस्तार से जुड़े कई कार्य हुए हैं। टेकाम की राजनीति की एक तस्वीर उनके निवास पर लगने वाले जनता दरबार में भी दिखाई देती है। समर्थकों का कहना है कि वे औपचारिक वीआईपी तामझाम से अधिक सीधे संवाद को प्राथमिकता देते हैं। हालांकि विकास कार्यों के दावों का वास्तविक मूल्यांकन उनकी गुणवत्ता, पूर्णता और जनता तक पहुंच के आधार पर ही होना चाहिए। नौकरी सेसंगठन और फिर विधानसभा तक कुंवर सिंह टेकाम का सार्वजनिक जीवन केवल विधानसभा की राजनीति से शुरू नहीं हुआ।
उपलब्ध विवरण के अनुसार वर्ष 1983 से 2003 तक उन्होंने नौकरी की और इसी दौर में श्रमिक तथा जनजातीय मुद्दों से जुड़े संगठनों में सक्रिय रहे। वर्ष 1983 में वे भारतीय कोयला खदान श्रमिक संघ, सीडब्ल्यूएस जयंत, सिं गरौली में कार्यकारी सदस्य रहे। बाद में संगठन में विभिन्न दायित्व संभालते हुए 1992 में अध्यक्ष बने। विस्थापित जनजातीय श्रमिकों के पुनर्वास और पुनर्स्थापन के मुद्दों से भी उनका जुड़ाव रहा। वर्ष 1999 में वे विद्या भारती से संबद्ध सरस्वती शिक्षा परिषद एवं सरस्वती शिशु मंदिरों की प्रबंध समिति से जुड़े। वर्ष 2000 में दूरूसंचार सलाहकार समिति, जिला सिं गरौली के सदस्य बने। इसके साथ ही जिला सीधी आदिवासी विकास परिषद, ग्रामीण विकास मंत्रालय की जिला स्तरीय समिति और अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद से भी जुड़े रहे। वर्ष 2004 से 2007 तक राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग में कैबिनेट मंत्री स्तर के अध्यक्ष के रूप में कार्यकरने का उल्लेख मिलता है।
वर्ष 2007 में उन्होंने सीधी संसदीय क्षेत्र के लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा, मध्य प्रदेश में भी उन्होंने दायित्व संभाला। वर्ष 2010 से 2012 तक प्रदेश महामंत्री की जि म्मेदारी संभालने के बाद उनका राजनीतिक सफर धौहनी विधानसभा की ओर बढ़ा और वर्ष 2008 से लगातार चार बार विधायक चुने गए। फैक्ट फाइल 2008 से 2023 तक लगातार वि धानसभा में प्रतिनिधित्व 2008: कांग्रेस के तिलकराज सिंह को 38,120 मतों से हराया। 2013: तिलकराज सिंह को 19,001 मतों से पराजित किया। 2018: कांग्रेस के कमलेश सिंह को 3,793 मतों से हराया। 2023: कमलेश सिंह को 3,321 मतों से पराजित कर चौथी बार विधायक बने।
