ढाका: बांग्लादेश एक बार फिर भयंकर राजनीतिक अस्थिरता और आगजनी की चपेट में आ गया है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की स्वदेश वापसी की घोषणा के बाद से पूरे देश में हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के भीतर उपद्रवियों ने देश के 21 जिलों में जमकर उत्पात मचाया है। इस दौरान 22 वाहनों और एक ट्रेन के कोच को आग के हवाले कर दिया गया। सार्वजनिक संपत्तियों को भारी नुकसान ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजधानी ढाका सहित 21 अलग-अलग जिलों में हिंसकं झड़पें और आगजनी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को निशाना बनाया है। रेलवे स्टेशनों और प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने के बावजूद उपद्रवियों ने एक ट्रेन के डिब्बे को पूरी तरह जला दिया। सड़कों पर धू-धू कर जलते वाहन और आसमान में उठता धुआं वहां की खौफनाक स्थिति को बयां कर रहे हैं।
राजनीतिक टकराव ने लि या हिंसक रूप इस बवाल की मुख्य वजह पूर्व पीएम शेख हसीना की वापसी के ऐलान को माना जा रहा है। उनके समर्थकों और विरोधियों के बीच अब सीधा सड़क पर टकराव देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां उनके समर्थक वापसी के पक्ष में लामबंद हो रहे हैं, वहीं विरोधी गुट किसी भी कीमत पर उन्हें रोकने के लिए उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं। सुरक्षा बलों का हाई अलर्ट लगातार बिगड़ते हालातों को देखते हुए प्रशासन ने कई संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों और रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती कर दी है। पुलिस को उपद्रवियों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं।
