इंदौर: आगामी सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए शहर के प्रमुख चौराहों में शुमार ‘बड़ा गणपति’ पर फ्लायओवर निर्माण की कवायद तेज हो गई है। इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) ने निर्माण स्थल पर तकनीकी स्तर पर पाइल टेस्टिंग का काम शुरू कर दिया है। इसके साथ ही, नगर निगम द्वारा नवंबर के अंत तक रास्ते में आने वाली पानी और ड्रेनेज लाइनों की शिफ्टिंग का काम भी पूरा करने की तैयारी है, ताकि निर्माण कार्यको निर्बाध गति मिल सके। 18 महीने में पूरा होगा 23.38 करोड़ का प्रोजेक्ट लगभग 23.38 करोड़ रुपये की लागत से बने वाले इस फ्लायओवर के लिए 18 महीने की समयसीमा निर्धारित की गई है। संशोधित डिजाइन के अनुसार ब्रिज की कुल लंबाई 552.319 मीटर होगी। यह फ्लायओवर मुख्य रूप से जिंसीं चौराहे और खालसा कॉलेज की ओर से आने वाले मार्गों को जोड़ेगा। चौराहे के ठीक ऊपर 57 मीटर का मुख्य स्पान बनाया जाएगा, जिसकी ऊंचाई सड़क से कम से कम 5.5 मीटर रखी जाएगी, जिसे नीचे का यातायात बिल्कुल प्रभावित न हो।
मेट्रो के हिसाब से बदला गया डिजाइन इस प्रोजेक्ट के डिजाइन को शहर की मेट्रो परियोजना की भविष्य की जरूरतों के हिसाब से संशोधित कर मंजूरी दे दी गई है। फिलहाल निर्माण में सबसे बड़ी चुनौती भूमिगत पानी, सीवर, ड्रेनेज और गैस लाइनें हैं। लाइनों की शिफ्टिंग का काम पूरा होते ही ठेकेदार द्वारा प्रीकास्ट सीमेंट कांक्रीट (पीएसी) गर्डर और आरई वॉल पैनल लगाने का मुख्य काम शुरू किया जाएगा। इसके बाद पिलर, गर्डर और स्लैब की लोड टेस्टिंग कर फ्लायओवर को मजबूती दी जाएगी।
