भोपाल: शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर राजधानी भोपाल पूरी तरह से माता की भक्ति में डूब गई है। रविवार को चित्रा नक्षत्र में घटस्थापना के साथ ही शहर के 2000 से अधिक स्थानों पर मांदुर्गा की भव्य प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। इस वर्षकी झांकियों में आस्था के साथ-साथ अद्भुत कला, तकनीक और भव्यता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। इस बार शहर की झांकियों का स्वरूप और बजटपिछले वर्षों की तुलना में काफी विशाल है, जिनकी लागत 12 लाख से लेकर 1 करोड़ रुपये तक है। सबसे महंगी और भव्य झांकियां बरखेड़ा पठानी और बिट्टन मार्केट क्षेत्र में सजाई गई हैं। वहीं, नेहरू नगर स्थित करुणाधाम आश्रम की 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का माता मंदिर चौराहे पर गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई हैं।
देश-विदेश के प्रमुख स्थलों की दिखेगी झलक इस वर्ष शहरवासियों को झांकियों के माध्यम से विश्व और देश के प्रमुख तीर्थों व पर्यटन स्थलों के दर्शन हो रहे हैं: टीला जमालपुरा: यहाँ 50 फीट ऊंचे ‘नियाग्रा फॉल’ के बीच थ्री-डी स्वरूप में माता रानी के दर्शन हो रहे हैं। प्राकृतिक माहौल बनाने के लिए 4000 बांस और वनस्पतियों का उपयोग किया गया है। अरेरा कॉलोनी (10 नंबर): यहाँ 55 लाख की लागत से दुबई के ‘मिरेकल गार्डन’ की मनमोहक छटा बिखेरी गई है, जिसमें देश के कई शहरों से मंगाए गए फू ल लगाए गए हैं। कोटरा (वैशाली नगर): करीब 1 करोड़ रुपये की लागत से यहाँ दुल्हन स्वरूप में माँ की प्रतिमा और ‘भूतिया हवेली’ की रोमांचक और रहस्यमयी झांकी सजाई गई है। अन्ना नगर: 65 लाख की लागत से कोलकाता के प्रसिद्ध दक्षिणेश्वर मंदिर की भव्य प्रतिकृति तैयार की गई है। न्यू मार्केट: यहाँ द्वारका के नागेश्वर धाम और सभी 12 ज्योतिर्लिं गों के मूल स्वरूप के दर्शन होंगे।
विजय मार्केट एवं एमपी नगर: विजय मार्केट में कैंची धाम व कामेश्वर महादेव और एमपी नगर में कैलाश मानसरोवर की सजीव झांकी सजाई गई है। कोलार की सर्वधर्मकॉलोनी में भी मां त्रिपुरसुंदरी का विशाल दरबार सजा है। इनसभी प्रमुखझांकियों में प्रतिदिनशाम 7 बजे से दर्शन का सि लसिला शुरू हो जाएगा। शहर भर में लाइट-साउंड और आकर्षक सजावट ने उत्सव के उल्लास को दोगुना कर दिया है।
