दिल्ली। एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘द वन’ को लेकर काफी सुर्खि यों में हैं। इस फिल्म में उनका किरदार और विशेष रूप से ‘छठी मैया’ गाना दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। दर्शक इस फिल्म को सिर्फ मनोरंजन के तौर पर नहीं, बल्कि एक पर्व की तरह देख रहे हैं। ‘द वन’ में तमन्ना का किरदार आस्था और लोकथाओं से गहराई से जुड़ा है। सिनेमाघरों का माहौल इस वक्त किसी चमत्कार से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर वायरल रील्स और वीडियो में देखा जा सकता है कि दर्शक सिनेमाघर के बाहर अपने जूते-चप्पल उतारकर अंदर जा रहे हैं। हॉल के अंदर लोग पॉपकॉर्न छोड़कर छठ का प्रमुख प्रसाद ‘ठेकु आ’ बांट रहे हैं। बिहार, पटना और झारखंड से फिल्म को भारी समर्थन मिल रहा है, जहाँ कई लोग थिएटर में अपनी आस्था के चलते भावुक होकर रो रहे हैं। छठ महापर्व से अपने भावनात्मक जुड़ाव, स्पिरिचुअलिटी और सनातन पर बात करते हुए तमन्ना भाटिया ने कहा कि दर्शकों का यह रिएक्शन उनके लिए बहुत मैजिकल है।

उन्होंने बताया, “करीब चार साल पहले जब मैं अपने गुरु से मिली, तब मेरी असल स्पिरिचुअल जर्नी शुरू हुई। अगर यह फिल्म मुझे 4 साल पहले ऑफर होती, तो शायद मैं इसे उस तरह नहीं कर पाती”। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भक्ति के भाव में कोई मिलावट या झूठी एक्टिं ग नहीं की जा सकती, क्योंकि भाव सच्चा न होने पर दर्शक तुरंत पकड़ लेते हैं। तमन्ना ने पटना का एक किस्सा भी साझा किया, जहां एक स्टूडेंट ने उनसे कहा था कि वह यह गाना इसलिए कर पाईं क्योंकि ऊपर वाले ने उन्हें इसके लिए चुना है।