भोपाल। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर देशभर में बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रभावी हड़ताल की। “5-दिवसीय बैंकिंग लागू करो” और “बैंकर्मियो के स्वास्थ्य व सम्मान से समझौता नहीं” जैसे नारों के साथ दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु सहित तमाम बड़े महानगरों व जिला मुख्यालयों पर बैंकर्मियो ने एकजुट होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इस देशव्यापी हड़ताल का मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी व्यापक असर देखने को मिला। भोपाल में हड़ताल का प्रमुख केंद्र एमपी नगर स्थित प्रेस कॉम्प्लेक्स (पीएनबी के पास) रहा। यहाँ 5000 से अधिक बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विशाल और शांतिपूर्णधरना-प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया कि बैंक प्रबंधन और सरकार की टालमटोल की नीति अब और बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इन्होंने किया नेतृत्व भोपाल में इस विशाल प्रदर्शन का नेतृत्व UFBU के संयोजक श्री संजीव कु मार मिश्रा, मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुबीन सिन्हा, सचिव दिनेश झा और भारतीय स्टेट बैंक अधिकारी संघ (भोपाल सर्कल) के अध्यक्ष अनिल कु मार श्रीवास्तव ने किया। इनके साथ घटक दलों के वरिष्ठ कामरेड वीरू शर्मा, दीपकरत्न शर्मा, संजय कु देशिया, नज़ीर कु रेशी, शोभित वादेल, प्रवीण मेघानी, वी.एस. नेगी, सुनील सिंह और संगठन के मीडिया प्रभारी अरविंद पंडियार ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। ‘5-दिवसीय बैंकिंग केवल सुविधा नहीं, बल्कि अनिवार्यसुधार’ धरने को संबोधित करते हुए यूनियन नेताओं ने तर्कपूर्ण ढंग से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि 5-दिवसीय बैंकिंग केवल कर्मचारियों की सुविधा का मामला नहीं है, बल्कि यह बेहतर ग्राहक सेवा, प्रभावी जोखिम प्रबंधन और एक स्वस्थ कार्य-संस्कृति के लिए बेहद जरूरी सुधार है। नेताओं ने सरकार से मांग की है कि वह जमीनी हकीकत को समझे और लंबित मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय ले।

यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो आने वाले समय में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। UFBU द्वारा भविष्य के लिए दिए गए सभी कॉल और विरोध प्रदर्शन की रूपरेखा यथावत लागू रहेगी। बड़ी संख्या में महिलाओं और युवाओं की भागीदारी इस प्रदर्शन में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों से AIBOC के बैनर तले बैंकर्मियो ने हिस्सा लिया। हड़ताल में रजनीश पौराणिक, सुरेश बाबू मीणा, स्वप्निल चतुर्वेदी, क्षितिज तिवारी, मनीष भार्गव सहित बड़ी संख्या में युवा और महिला बैंकर्मियो (प्रियंका गुप्ता, सुखमीत कौर, मोनिका भागवानी, विनीता दुबे, पूजा कु शवाहा आदि) ने भी बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज कराई और आंदोलन को मजबूती दी।