नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए तीन दिन बीत चुके हैं और इसी के साथ इसने दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। शुरुआती दिनों में समीक्षकों की ओर से मिली-जुली प्रतिक्रिया के बावजूद दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है, जिसे इसकी कमाई लगातार बढ़ रही है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन यानी शनिवार को भारत में करीब 15.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। खास बात यह रही कि तीसरे दिन की कमाई दूसरे दिन के मुकाबले लगभग 2.3 प्रतिशत ज्यादा रही। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 76.40 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन करीब 90.50 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है। फिल्म सिर्फ देश में ही नहीं, बल्कि विदेशी बाजारों में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है।
तीसरे दिन ‘द पैराडाइज’ ने ओवरसीज मार्केट से करीब 4 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही विदेशों में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन लगभग 29 करोड़ रुपये हो गया है। भारत और विदेशी बाजारों की कमाई को मिला दें, तो फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब तक करीब 119.50 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है। यानी महज तीन दिनों में ही फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का बड़ा आंकड़ा आसानी से पार कर लिया है। बता दें कि ‘द पैराडाइज’ में नानी के साथ राघव जुयाल भी एक अहम और दमदार भूमिका में नजर आ रहे हैं। पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज हुई यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। शुरुआती तीन दिनों के शानदार प्रदर्शन के बाद अब फिल्म के सामने सबसे बड़ी चुनौती आने वाले कार्यदिवसों (Weekdays) में कमाई की इस रफ्तार को कायम रखने की होगी।
3 दिन में पार किया 100 करोड़ का आकड़ं, जारी है नानी की फिल्म की रफ्तार क्रीडा-स्पर्धावार्ता के वड़िया में राष्ट्रपति ने किया सितारों का सम्मान; कार्तिक आर्यन और मटी बने सर्वश्ष्ठ रे अभिनेता, मनोज मतशिं र को मिला गीतकार का पुरस्कार हिमांशु मिश्रा
