भोपाल | देश दर्पण संवाद राजधानी के नाथू बरखेड़ा में बने भव्य अंतराष्ट्रीय खेल परिसर का लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। इस समारोह में केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का स्मृतिचिह्न भेंटकर सम्मान किया गया, वहीं बॉलीवुड गायक सुखविंदं र सिंह ने 'चक दे इंडिया' और 'जय हो' जैसे जोशीले गीतों की लाइव प्रस्तुति से दर्शकों में उत्साह भर दिया। लोकार्पण समारोह और इस संगीतमय कार्यक्रम के लिए दर्शकों का प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मध्यप्रदेश खेलों का प्रदेश और भोपाल देश की खेल राजधानी बनेगा। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि देश अब खेलों के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और मध्यप्रदेश में भी खेलों का माहौल पहले से काफी बेहतर हुआ है।
परिसर में विशेष रूप से 'खेल गांव' तैयार किया गया है, जहां पिट्ठू तीरंदाजी, कु श्ती, कबड्डी, भंवरा और रिंगं जैसे पारंपरिक खेलों के साथ प्रदेश की लोक संस्कृति, हस्तशिल्प और स्थानीय व्यंजनों की झलक देखने को मिल रही है। मंत्री सारंग के अनुसार, इसका उद्देश्य देश-विदेश से आने वाले खिलाड़ियों व दर्शकों को मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ना है। इसके अलावा, प्रदेश की खेल अकादमियों के हॉकी प्रशिक्षकों के लिए विशेष सेमिनार भी आयोजित हुआ, जिसमें भारतीय हॉकी टीम के विशेषज्ञों और सपोर्टस्टाफ ने आधुनिक तकनीक, फिटनेस, रणनीति और अंतराष्ट्रीय ट्रेनिंगं पद्धतियों का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के बाद मंत्री सारंग ने कोचों से संवाद कर फीडबैक भी लिया। परिसर की प्रमुख विशेषताएं : • विशाल क्षेत्रफल: करीब 137 एकड़ में अंतराष्ट्रीय खेल परिसर का विकास किया जा रहा है। • बजट: पूरी परियोजना के लिए लगभग 800 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है।
• निर्माण चरण: इस खेल परिसर का निर्माण कुल तीन चरणों में पूरा किया जा रहा है। • पहला चरण: पहले चरण में विश्वस्तरीय हॉकी स्टेडियम और एथलेटिक्स की सुविधाएं विकसित की गई हैं।
