eM के 10 साल — भाग 3 ऑर्डर पूरा हो गया… लेकिन पैसा कब मिलेगा? Delivery से CRAC और Payment तक—Seller के लिए जरूरी जानकारी GeM पर Bid जीत गई। सरकारी ऑर्डर मिला। Seller ने सामान खरीदा, पैक किया और समय पर विभाग तक पहुंचा दिया। अब सबसे बड़ा सवाल—भुगतान कब आएगा? पिछली कड़ी में हमने Startup, MSME, GeM Sahay और TReDS के जरिए छोटे कारोबारियों के लिए खुले अवसरों को समझा था। अब बात उस चरण की, जहां हर Seller की नजर टिकती है—Payment। Delivery के बाद PRC और CRAC सामान पहुंचने के बाद consignee उसकी प्राप्ति दर्ज करता है और PRC—Provisional Receipt Certificate की प्रक्रिया होती है। इसके बाद सामान की जांच कर उसे स्वीकार, आंशिक रूप से स्वीकार या उचित कारण से reject किया जा सकता है। इसके बाद जारी होता है CRAC—Consignee Receipt-cum-Acceptance Certificate। सरल भाषा में, CRAC यह बताता है कि विभाग ने कितनी supply स्वीकार की है। यही Payment प्रक्रिया का महत्वपूर्ण आधार बनता है।
Payment कितनेसमय में? GeM की सामान्य शर्तों के अनुसार CRAC जारी होने और online bill submit होने के बाद सामान्यतः 10 दिनों के भीतर 100% payment किया जाना चाहिए। हालांकि किसी विशेष Bid की STC या ATC में अलग शर्त हो सकती है। यहां एक बात साफ समझनी चाहिए—इसे “GeM की Payment Guarantee” कहना पूरी तरह सही नहीं है। GeM भुगतान के लिए time-bound contractual framework देता है, लेकिन Buyer की जगह स्वयं पैसा देने वाला guarantor नहीं है। Buyer देरी करेतो क्या? यदि CRAC या Payment में अनुचित देरी हो रही है, तो Seller GeM के grievance/ incident mechanism और contract में उपलब्ध remedies का उपयोग कर सकता है। इसलिए Seller के लिए सिर्फ delivery करना ही नहीं, बल्कि PRC, CRAC, invoice और payment status को लगातार track करना भी जरूरी है। MSME के लिए अतिरिक्त सुरक्षा पात्र Micro और Small Enterprises को delayed payment के मामलों में MSMED Act के तहत अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है।
सामान्यतः agreed payment period 45 दिनों से अधिक नहीं हो सकता। पात्र MSE विवाद की स्थिति में MSME Samadhaan/MSEFC का रास्ता अपना सकता है। पुराने सरकारी contractual disputes के समाधान के लिए सरकार ने Vivad se Vishwas II जैसी one-time settlement scheme भी चलाई थी, जिसमें GeM portal के माध्यम से eligible claims लिए गए थे। कुल मिलाकर GeM पर सफलता केवल ऑर्डर मिलने में नहीं है। Seller को Delivery से लेकर PRC, CRAC, Invoice और Payment तक पूरी chain समझनी होगी। क्योंकि कारोबार में ऑर्डर जीतना पहला कदम है—असल सफलता तब है जब उसका पैसा समय पर खाते में पहुंचे। अगली कड़ी में—भाग 4 “L1 कीदौड़:ऑर्डरजीतायाघाटाखरीदा?” सबसे कम Rate देना हमेशा फायदे का सौदा है या नहीं? Reverse Auction में कितनी नीचे जाए कीमत—अगली कड़ी में समझेंगे इसका पूरा गणित।
