प्रथम दो अंकों में मैंने एक नए समाचार पत्र की आवश्यकता तथा हमारे संकल्पों के बारे में विस्तार से चर्चा की थी। हमने यह बताने का भी प्रयास किया कि उन आवश्यकताओं और संकल्पों की पूर्ति के लिए ‘देश दर्पण संवाद’ क्या कर रहा है और किस दिशा में आगे बढ़ रहा है। अब मैं अपने पसंदीदा विषय—भारत का युवा और भारत का कार्यशील वर्ग—पर अगले दो अंकों में विस्तार से चर्चा करना चाहता हूँ। भारत आज दुनिया के सबसे बड़े जनसमूह वाला देशों में है। हमारी 140 से अधिक विशाल जनसंख्या में लगभग 10 करोड लोग 64 वर्ष की अधिक आयु के तथा नवजात शिशु से 15 वर्ष तक की आयु के बच्चे लगभग 30 करोड़ हैं। मध्य में एक विशाल जन समूह जो 100 करोड़ से ज्यादा है और जिसे यूनाइटेड नेशन की परिभाषा के अनुसार कार्यशील वर्ग कहा गया है तथा इसमें से भी 15 से 24 वर्ष की आयु के समूह के युवा लोग 25 करोड़ से ज्यादा हैं।

यही 100 करोड़ से अधिक लोगों का वह वर्ग है जो आज भारत की अर्थव्यवस्था, उद्योग, व्यापार, विज्ञान, तकनीक, प्रशासन और सामाजिक जीवन को आगे बढ़ा रही है और आने वाले दशकों में देश की दिशा को प्रभावित करेगी। लेकिन यही शक्ति हमारी सबसे बड़ी चुनौती भी बन सकती है और सबसे बड़ा अवसर भी। यदि इस वर्ग को सही शिक्षा, कौशल, रोजगार, अवसर, मार्गदर्शन और सकारात्मक वातावरण मिले, तो यही युवा भारत की विकास यात्रा को नई ऊँ चाइयों तक ले जा सकते हैं। इसके विपरीत, यदि उनकी ऊर्जा और आकांक्षाओं को सही दिशा न मिले, तो निराशा, भ्रम और अवसरों की कमी गंभीर सामाजिक समस्याओं को जन्म दे सकती है। इसलिए आज सबसे बड़ा प्रश्न यह नहीं है कि भारत के पास कितने युवा हैं? सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि— हम भारत के युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और क्षमता का उपयोग किस दिशा में कर रहे हैं? सबसेपहलेभारत केयुवाओं को एक बात समझनी होगी भारत केवल 140 करोड़ लोगों का समूह नहीं है। यह एक अत्यंत विशाल और जटिल व्यवस्था है।

इस व्यवस्था में करोड़ों लोगों के लिए प्रतिदिन शिक्षा, चिकित्सा, भोजन, आवास, बिजली, पानी, परिवहन, संचार, रोजगार और सुरक्षा जैसी अनगिनत आवश्यकताओं की पूर्ति करनी होती है। और यह सब किसी एक संस्था या किसी एक सरकार के भरोसे नहीं चलता। इसके पीछे केंद्र और राज्य सरकारों की व्यवस्थाएँ, स्थानीय निकाय, निजी क्षेत्र, उद्योग, व्यापार, किसान, श्रमिक, उद्यमी, पेशेवर, शिक्षक, चिकित्सक और करोड़ों सामान्य नागरिकों का योगदान होता है। युवाओं को यह भी समझना होगा कि सरकार हर व्यक्ति को सरकारी नौकरी नहीं दे सकती। सरकारी नौकरियों की अपनी एक सीमा है। लेकिन सरकार विकास के माध्यम से रोजगार और आजीविका के अवसरों का एक विशाल पारिस्थितिकी तंत्र तैयार कर सकती है—सड़कें रेलवे, उद्योग, पर्यटन, डिजिटल अर्थव्यवस्था, निर्माण, ऊर्जा, रक्षा उत्पादन, स्टार्टअप, MSME और अन्य क्षेत्रों में।

यही वह अंतर है जिसे हमारे युवाओं को समझना होगा— सरकार का काम केवल नौकरी देना नहीं है; सरकार का एक बड़ा दायित्व ऐसा वातावरण और ऐसी अर्थव्यवस्था तैयार करना भी है, जिसमें करोड़ों रोजगार और उद्यम के अवसर पैदा हो सकें। एक महत्वपूर्ण प्रश्न हम भारत में गृह मंत्री, शिक्षा मंत्री, रक्षा मंत्री और वित्त मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों केनाम जानते हैं। लेकिन क्या हम उस मंत्रालय और उस व्यवस्था के मंत्रीयों के बारे में उतनी ही गंभीरता से चर्चा करते हैं, जो देश के करोड़ों युवाओं और कार्यशील आबादी के कौशल, रोजगार और आजीविका से जुड़ी है? आइए, अब विस्तार से चर्चा करते हैं कि इस युवा और कार्यशील वर्ग के लिए हम क्या कर सकते हैं। रोजगार के अवसर — सबसे बड़ी चुनौती : किसी भी सरकार के लिए इतनी बड़ी युवा और कार्यशील आबादी के लिए पर्याप्त रोजगार अवसर उपलब्ध कराना एक बड़ी चुनौती है। जैसा उपर जिक्र किया है सरकार की जिम्मेदारी है एक ऐसा तंत्र विकसित करने की जो रोजगार व्यवसाय के भरपूर अवसरों का सृजन कर सके।

शिक्षा केअवसर:- शिक्षा के क्षेत्र में बड़े शहरों और महानगरों में अनेक अच्छे संस्थान उपलब्ध हैं। लेकिन छोटे शहरों, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और कौशल विकास के अवसरों को और मजबूत करने की आवश्यकता है। व्यावसायिक शिक्षा और स्वरोजगार : हर युवा को केवल सरकारी या निजी नौकरी तलाशने वाला व्यक्ति बनाना पर्याप्त नहीं है। हमें ऐसी व्यावसायिक और उद्यमिता- आधारित शिक्षा की आवश्यकता है, जिसे एक युवा स्वयं अपना छोटा व्यवसाय या रोजगार शुरू कर सके और आगे चलकर अपने साथ चार￾पाँच या उसे अधिक लोगों को भी रोजगार दे सके। एक नौकरी खोजने वाले युवा से कहीं अधिक शक्तिशाली है :- एक ऐसा युवा जो स्वयं रोजगार पैदा कर सके। देशभर मेंआधुनिक प्रशिक्षण केंद्र : देश के प्रत्येक हिस्से में ऐसे प्रशिक्षण केंद्रों की आवश्यकता है जहाँ शिक्षित युवाओं को उनकी रुचि और स्थानीय अर्थव्यवस्था की आवश्यकता के अनुसार व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा सके।

इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, कारपेंटर, मशीन ऑपरेटर, वेल्डर, CNC ऑपरेटर, ड्राफ्ट्समैन, डिजिटल टेक्नोलॉजी, हॉस्पिटैलिटी, हेल्थकेयर, पर्यटन और अनेक अन्य क्षेत्रों में प्रशिक्षण देकर युवाओं को देश और विदेश के रोजगार बाजार के लिए तैयार किया जा सकता है। डिग्री के साथ कौशल—यही भविष्य की वास्तविक आवश्यकता है। करियर काउंसलिं ग को मजबूत करना : आज बहुत से युवा यह नहीं जानते कि उनकी योग्यता और रुचि के अनुरूप कौन-सा करियर उनके लिए उपयुक्त हो सकता है। इसलिए बड़े स्तर पर करियर काउंसलिं ग नेटवर्क विकसित करने की आवश्यकता है। विशेषज्ञ करियर काउंसलरों को बढ़ावा दिया जाना चाहिए, जो युवाओं को केवल यह न बताएं कि कौन-सी नौकरी उपलब्ध है, बल्कि यह भी समझाएँ कि— - किस क्षेत्र में भविष्य के अवसर हैं, - कौन-सा कौशल सीखना चाहिए, - किस प्रकार का प्रशिक्षण आवश्यक ह - स्वरोजगार की क्या संभावनाएँ हैं, - विदेशों में किन कौशलों की मांग है, - और अपनी क्षमता के अनुसार करियर का रास्ता कै से चुना जाए।

उद्योग और रोजगार सृजन को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाना : यह विषय अत्यंत महत्वपूर्ण है। देश में उद्योग, व्यापार, MSME, निवेश और रोजगार सृजन से संबंधित नीतियों और मंत्रालयों को सार्वजनिक विमर्श में अधिक महत्व मिलना चाहिए। हमारे युवाओं और कार्यशील वर्ग को यह विश्वास महसूस होना चाहिए कि सरकार उनकी समस्याओं, उनकी आकांक्षाओं और उनके भविष्य को गंभीरता से देख रही है। उन्हेंयह भी दिखाई देना चाहिए कि देश में उद्योग लगाने, व्यवसाय शुरू करने, कौशल विकसित करने और रोजगार पैदा करने वालों के लिए अवसरों का विस्तार हो रहा है। जब युवा को अवसर दिखाई देता है, तो उसमें आत्मविश्वास पैदा होता है। और जब करोड़ों युवाओं में आत्मविश्वास पैदा होता है, तो वही आत्मविश्वास व उत्साह राष्ट्र की आर्थिक शक्तिबन जाता है। युवाओं को भ्रम और नकारात्मकता से बचाना: यह भी उतना ही महत्वपूर्णविषय है।

युवा ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना केवल परिवार या समाज की जिम्मेदारी नहीं है; सरकार, शिक्षण संस्थानों, मीडिया, उद्योग और सामाजिक संगठनों की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। युवाओं को किसी भी प्रकार के भ्रम, भ्रामक सूचना, कट्टरता, नशे या ऐसी प्रवृत्तियों से बचाने के लिए शिक्षा, तथ्य, संवाद और अवसर उपलब्ध कराना आवश्यक है। किसी युवा को केवल यह बताना पर्याप्त नहीं है कि उसे क्या नहीं करना चाहिए। उसे यह भी दिखाना होगा कि— वह क्या कर सकता है। उसके सामने अवसर होंगे, तो उसकी ऊर्जा निर्माण की दिशा में जाएगी। आगे की चर्चा... यह विषय इतना व्यापक है कि इसे एक लेख में समाप्त करना संभव नहीं है।

अगले अंक में हम इसी विषय को और आगे बढ़ाएँगे और विस्तार से चर्चा करेंगे कि— भारत की सरकार, राज्य सरकारें, उद्योग जगत और समाज मिलकर अपने युवा और कार्यशील वर्ग के लिए वास्तव में क्या कर सकते हैं? हम रोजगार से आगे बढ़कर कौशल, उद्यमिता, उद्योग, ग्रामीण युवाओं, विदेशों में रोजगार के अवसर, महिला कार्यबल, नई तकनीक, AI, स्टार्टअप और भविष्य के रोजगार जैसे विषयों पर भी चर्चा करेंगे। क्योंकि मेरा विश्वास है— भारत की सबसे बड़ी पूँजी केवल उसकी जनसंख्या नहीं है; उसकी सबसे बड़ी पूँजी उसके युवाओं की ऊर्जा, उत्साह, प्रतिभा, कौशल और आंतरिक शक्ति है। और इस शक्ति को सही दिशा देना केवल सरकार का नहीं, हम सबका दायित्व है। आपका अपना, प्रधान संपादक असित पाठक