नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों के मद्देनजर संगठन में अब तक का सबसे बड़ा फे रबदल किया है। मिशन-2027 और उसके बाद की रणनीतियों को धार देने के लिए देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इस नई टीम में अनुभव, क्षेत्रीय संतुलन और आक्रामकता का स्पष्ट समावेश देखने को मिल रहा है। नवीन के नेतृत्व में तैयार यह ब्रिगेड पूरी तरह से इलेक्शन मोड में नजर आ रही है। इस बड़े संगठनात्मक बदलाव में मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण राज्यों पर विशेष ध्यान दिया गया है। मध्य प्रदेश में संगठन की कमान त्रिपुरा के पूर्वमुख्यमंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री बिप्लब कुमार देब को सौंपी गई है। उनके साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
वामपंथी किला ढहाने वाले रणनीतिकार बिप्लब देब से पार्टी को उम्मीद है कि वे मध्य प्रदेश में भाजपा के आधार को और मजबूत करेंगे। वहीं, देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश का प्रभार पार्टी के दिग्गज रणनीतिकार विनोद तावड़े को सौंपा गया है। पार्टी ने पूर्वकेंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर बड़ा भरोसा जताते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ और हरियाणा जैसे दो अहम राज्यों का प्रभारी बनाया है। चुनावी दृष्टिकोण से बेहद संवेदनशील और अहम माने जाने वाले महाराष्ट्र का प्रभार बैजयंत जय पांडा को सौंपा गया है। इसी तरह बिहार एवं कर्नाटक की जिम्मेदारी हरीश द्विवेदी को और गुजरात की कमान तरुण चुघ को दी गई है। पश्चिम बंगाल एवं तेलंगाना जैसे चुनौतीपूर्ण राज्यों का प्रभार सुनील बंसल को सौंपा गया है, जबकि राम माधव को तमिलनाडु एवं उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी गई है। राजधानी दिल्ली के लिए डॉ. विनय सहस्रबुद्धे को प्रभारी नियुक्त किया गया है। जम्मू-कश्मीर एवं पंजाब का प्रभार डॉ.
सतीश पूनिया, राजस्थान का संजय भाटिया और ओडिशा का प्रभार डी. पुरंदेश्वरी को सौंपा गया है। इस फे रबदल में मध्य प्रदेश के नेताओं का भी राष्ट्रीय स्तर पर कद बढ़ाया गया है। पूर्वमंत्री अरविंद भदौरिया को आंध्र प्रदेश का और सांसद गजेंद्र पटेल को झारखंड का प्रभारी नियुक्त किया गया है। राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार को राजस्थान की सहप्र भ र और पूर्व मं त् री ल ल सिंह आर्य को पश्चिम बंगाल का सह-प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा मप्र के आशीष अग्रवाल को पार्टी का राष्ट्रीय मीडिया संयोजक नियुक्त किया गया है। इन नई नियुक्तियों के साथ ही भाजपा ने स्पष्ट कर दिया है कि वह आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए पूरी तरह से तैयार है और अब नए प्रभारियों के सामने राज्य इकाइयों को एकजुट कर 2027 के महासमर के लिए ठोस जमीन तैयार करने की अहम चुनौती होगी।