दतिया / भोपाल मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट का राजनीतिक घटनाक्रम किसी स्पेंस थ्रिलर से कम नहीं है। 2023 के मुख्य विधानसभा चुनाव से लेकर हालिया उपचुनाव तक, इस सीट पर लगातार अप्रत्याशित मोड़ आ रहे हैं। पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता राजेंद्र भारती को अपनी विधायकी गंवानी पड़ी और अब उपचुनाव जीतकर आए मौजूदा कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह की कुर्सी पर भी हाईकोर्ट की तलवार लटक गई है। दतिया के सियासी गलियारों में अब सबसे बड़ा सवाल यही गूंज रहा है— क्या इस सीट की जनता को एक ही कार्यकाल में तीसरी बार मतदान करना पड़ेगा? आखिरकार दतिया में चल क्या रहा है, इसेसिलसिलेवार ढंग सेसमझना जरूरी है: राजेंद्र भारती केसाथ क्या हुआ था? साल 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने राज्य के त्कालीन कद्दावर गृह मंत्री और भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा को 7,700 से अधिक मतों से करारी शिकस्त दी थी। लेकिन भारती का यह कार्यकाल लंबा नहीं चल सका।

इसी साल अप्रैल में दिल्ली की एक अदालत ने धोखाधड़ी के एक मामले में उन्हें तीन साल के कारावास की सजा सुनाई। जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत सजा का ऐलान होते ही भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गई, जिसके चलते दतिया में उपचुनाव कराना पड़ा। घनश्याम सिंह केखिलाफ हाईकोर्ट मेंचुनौती उपचुनाव में कांग्रेस ने कुंवर घनश्याम सिंह को मैदान में उतारा, जिन्होंने 30 जुलाई 2026 को हुए मतदान के बाद भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 6,000 से अधिक मतों से हरा दिया। लेकिन जीत का जश्न अभी ठीक से थमा भी नहीं था कि भाजपा नेता और अधिवक्ता दीपक बेलपत्री ने जबलपुर हाईकोर्ट में उनकी विधायकी को चुनौती दे दी। याचिका में आरोप लगाया गया है कि घनश्याम सिंह ने अपने चुनावी हलफनामे में 1991 के एक आपराधिक मामले की जानकारी छिपाई है। यह मामला त्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद दतिया में हुए विरोध प्रदर्शन और चक्काजाम से जुड़ा है, जिसमें 22 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई थी और उसमें घनश्याम सिंह का नाम भी शामिल था।

याचिकाकर्ता की मांग है कि आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने के कारण उनका निर्वाचन शून्य घोषित किया जाए। अपनों सेघिरे घनश्याम, राजेंद्र भारती पर लगाए गंभीर आरोप इस पूरे विवाद ने कांग्रेस की अंदरूनी कलह को भी सड़क पर ला दिया है। घनश्याम सिंह ने इस याचिका को विरोधियों की साजिश करार देते हुए इसके पीछे सीधे तौर पर पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती और भाजपा प्रत्याशी रहे आशुतोष तिवारी का हाथ बताया है। घनश्याम सिंह का कहना है कि भारती ने उपचुनाव में भी उनके खिलाफ भीतरघात किया था। वहीं, राजेंद्र भारती ने इन आरोपों को सिरे से नकारते हुए घनश्याम सिंह पर नरोत्तम मिश्रा से सांठगांठ का पुराना आरोप मढ़ दिया है। भाजपा मेंभी अंतर्कलह: नरोत्तम का दबदबा और आशुतोष खेमे मेंबेचैनी दतिया की राजनीति केवल कांग्रेस के भीतर नहीं, बल्कि भाजपा के खेमे में भी उलझी हुई है। नरोत्तमिश्रा का टिकट कटने के बाद भाजपा ने आशुतोष तिवारी पर दांव खेला था, लेकिन वे सीट नहीं निकाल पाए।

उपचुनाव हारने के बाद पार्टी संगठन में एक बार फिर नरोत्तम मिश्रा के कद को तरजीह दी जा रही है। ऐसे में हार के बावजूद आशुतोष समर्थकों को संगठन में महत्वपूर्ण पदों (जैसे अध्यक्ष पद) पर बनाए रखने या तवज्जो देने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का एक धड़ा लगातार सवाल खड़े कर रहा है। दतिया का वर्तमान परिदृश्य पूरी तरह से कानूनी दांव-पेंच और राजनीतिक प्रतिशोध में उलझ गया है। यदि जबलपुर हाईकोर्ट 35 साल पुराने मामले में तथ्य छिपाने के आरोप को गंभीर मानकर घनश्याम सिंह का निर्वाचन रद्द करता है, तो दतिया की जनता को एक बार फिर मतदान केंद्रों की कतार में लगना पड़ सकता है।