ल्कों (एमडीआर चार्जेस) की आशंका के चलते पनपा है। ‘नो यूपीआई डे’ के जरिए व्यापारियों ने सरकार, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और पेमेंट कं पनियों को एक कड़ा संदेश दिया है। इंदौर, भोपाल और ग्वालियर के बाजारों से उठी इस आवाज ने साबित कर दिया है कि 63 हजार करोड़ के मासिक कारोबार वाले इस राज्य में बिना व्यापारियों के भरोसे के शत-प्रतिशत डिजिटल अर्थव्यवस्था का सपना साकार नहीं हो सकता। समय रहते इस सिस्टम की तकनीकी और व्यावहारिक खामियों भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने देश के सभी प्रदेशों में संगठन को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नई नियुक्तियां की हैं। इस बड़े संगठनात्मक फे रबदल के तहत त्रिपुरा के पूर्वमुख्यमंत्री और वर्तमान लोकसभा सांसद बिप्लब कुमार देब को मध्य प्रदेश भाजपा का नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है।

बिप्लब देब की इस अहम नियुक्ति के साथ ही मध्य प्रदेश, विशेषकर विं ध्य क्षेत्र की राजनीति में एक बेहद दिलचस्प समीकरण उभर कर सामने आया है। त्रिपुरा मेंवामपंथी किला ढहानेवालेनेता के हाथ एमपी का संगठन बिप्लब कुमार देब को एक तेज-तर्रार रणनीतिकार और बेहतरीन संगठनकर्ता माना जाता है। वे त्रिपुरा में 25 साल के वामपंथी शासन को उखाड़ फें कने के अहम सूत्रधार रहे हैं। 2018 से 2022 तक त्रिपुरा के मुख्यमंत्री रहे देब वर्तमान में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं और लोकसभा सांसद हैं। अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उन पर भरोसा जताते हुए मध्य प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण राज्य में संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा नेताओं के बीच समन्वय बनाने की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। सतना सांसद गणेश सिंह सेहैपुराना और आत्मीय नाता बिप्लब देब के मध्य प्रदेश का प्रभारी बनते ही राजनीतिक गलियारों में सतना से लगातार पांच बार के भाजपा सांसद गणेश सिंह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

दरअसल, राजनीति में अपना मुकाम बनाने से पहले जब बिप्लब देब दिल्ली में संघर्ष कर रहे थे, तब उन्होंने सांसद गणेश सिंह के निज सहायक (पीए) के रूप में काम किया था। उस शुरुआती दौर से लेकर आज तक दोनों नेताओं के बीच बेहद मधुर, पारिवारिक और आत्मीय संबंध रहे हैं। विं ध्य की सियासत मेंऔर मजबूत होंगेगणेश सिंह राजनीतिक जानकारों का माना है कि बिप्लब देब के मध्य प्रदेश का प्रभारी बने से सतना सांसद गणेश सिंह को संगठन के भीतर एक बड़ा रणनीतिक लाभ मिलेगा। प्रभारी के रूप में राज्य की सत्ता और संगठन में देब की अहम भूमिका रहेगी। उनके इस पद पर आसीन होने से विं ध्य क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश की राजनीति में सांसद गणेश सिंह का दबदबा और सियासी कद और अधिक मजबूत होने की प्रबल संभावना है।