भोपाल: क्या आपके नाम की स्पेलिंगं आपकी तरक्की में रुकावट बन रही है? या फिर आपके नाम में ही आपकी अपार सफलता का रहस्य छिपा है? जीवन के ऐसे ही अहम सवालों के जवाब देने और अंकों की जादुई दुनिया से रूबरू कराने के लिए, राजधानी भोपाल में 15 नवंबर को नाम अंकशास्त्र (Name Numerol-ogy) पर आधारित विशेष कार्यशाला 'द न्यूमेरिका' (The Numerica) का आयोजन होने जा रहा है। 'श्रेय इवेंट्स' की फाउंडर श्रेया सोनी के संयोजन में आयोजित इस ज्ञानवर्धक सेमिनार में सेंट्रल इंडिया और मध्य प्रदेश की जानी- मानी अंकशास्त्री 'द डिवाइन रूही' लोगों का मार्गदर्शन करेंगी। नाम में छिपा है बदलाव का रहस्य "आपके नाम का भी एक नंबर होता है, क्या आप इसका मतलब जानते हैं?" इस दिलचस्प विषय पर केंद्रित यह सेमिनार बताएगा कि कैसे नाम की स्पेलिंगं में किया गया एक बहुत ही मामूली बदलाव भी व्यक्ति के जीवन में चमत्कारिक और बड़े परिवर्तन (Big transformations) ला सकता है।

अक्सर लोग कड़ी मेहनत के बावजूद सफल नहीं हो पाते, जिसका कारण उनके नाम के अंकों का उनके ग्रहों के साथ तालमेल न होना हो सकता है। कार्यशाला के प्रमुख आकर्षण: इस सेमिनार में 'द डिवाइन रूही' प्रतिभागियों को नाम अंकशास्त्र की गहराई और उसके सटीक वैज्ञानिक तर्कों से अवगत कराएंगी। कार्यशाला में मुख्य रूप से इन विषयों पर चर्चा होगी: • नाम अंकशास्त्र के पीछे का विज्ञान और उसकी बुनियादी बातें। • किसी भी नाम का सटीक विश्लेषण करने की कला। • सोए हुए भाग्य को जागृत करने वाली 'नाम सुधार तकनीकें ' (Name Correction Techniques)। • जीवन की रोजमर्रा की बाधाओंको दूरकरने के बेहद आसान और सटीक उपाय। •लाइव प्रैक्टिस और वास्तविक केस स्टडीज के माध्यम से ऑन-द-स्पॉट समाधान।

कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी: • दिनांक और समय: 15 नवंबर 2026, दोपहर 3:00 बजे • स्थान: पेज 3, चौथी मंजिल, जीएम टॉवर, 10 नंबर मार्केट (स्मार्टपार्किंग के सामने), ई-4 अरेरा कॉलोनी, भोपाल • प्रवेश शुल्क: नॉर्मल एंट्री - 555 रुपये | VIP एंट्री - 1,100 रुपये • विशेष उपहार: VIP पास बुक करने वाले सभी प्रतिभागियों को एक सिद्ध 'पायराइट ब्रेसलेट' (Pyrite Brace-let) बिल्कुल मुफ्तभेंट किया जाएगा, जिसे धन और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने के लिए जाना जाता है। अंकों की सकारात्मक शक्ति को समझकर एक बेहतर जीवन की ओर कदम बढ़ाने का यह शहरवासियों के लिए एक शानदार अवसर है। आयोजकों के अनुसार, सीमित सीटों के कारण बुकिंग पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर की जा रही है।