नई दिल्ली: अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की पूर्व मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ ने चेतावनी दी है कि दुनियाभर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में हो रहा निवेश संभावित मूल्यांकन सुधार, यानी करेक्शन, की ओर बढ़ रहा है। हार्वर्डविश्विद्यालय की प्रोफे सर गोपीनाथ ने राज शमानी के पॉडकास्ट में कहा, "मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि करेक्शन आएगा, लेकिन यह बताना असंभव है कि कब।" एक ट्रिलियन डॉलर का निवेश अनुमान है कि 2026 में अकेले एआई के बुनियादी ढांचे और विकास पर दुनियाभर में लगभग एक ट्रिलियन डॉलर खर्च होगा। अमेरिका, दक्षिण कोरिया और ताइवान जैसे देशों में इस तकनीक में भारी पूंजी लगाई जा रही है। गोपीनाथ का तर्क है कि निवेश के इस पैमाने के मुकाबले मुनाफे की संभावना पर सवाल उठते हैं। उन्होंने कहा कि यह समझाना कठिन है कि एआई लैब और कं पनियां इतना मुनाफा कैसे कमाएंगी, जिसे लगभग एक ट्रिलियन डॉलर का निवेश वसूल हो सके।

कड़ी प्रतिस्पर्धा बड़ी चुनौती उनके अनुसार अत्यधिक प्रतिस्पर्धा वाले माहौल में यह देख पाना मुश्किल है कि सभी कं पनियां अपने मौजूदा मूल्यांकन को सही ठहराने लायक मुनाफा कमा पाएंगी। यानी बाजार में कई कं पनियां एक साथ बड़ी रकम लगा रही हैं, लेकिन कमाई का हिस्सा सबके लिए पर्याप्त होगा, इसकी गारंटी नहीं है। अमेरि की विकास दर पर खतरा गोपीनाथ ने कहा कि एआई मूल्यांकन में बड़ी गिरावट का असर अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर गंभीर हो सकता है, क्योंकि वह काफी हद तक एआई से बनी संपत्ति पर निर्भर है। ऐसी स्थिति में अमेरिका की विकास दर शून्य या नकारात्मक दायरे में भी जा सकती है। उन्होंने बताया कि अमेरिका, ताइवान और दक्षिण कोरिया के बाजारों में तेजी की बड़ी वजह तकनीकी क्षेत्र की ऊंची मांग रही है। चूंकि ये बाजार आपस में गहराई से जुड़े हैं, इसलिए किसी एक बड़े एआई खिलाड़ी में गिरावट का असर तेजी से पूरी दुनिया में फै ल सकता है।

पैसे का "गोलाकार प्रवाह" गोपीनाथ ने एआई उद्योग में पैसे के गो ला का र प्र वा ह की ओर भी ध्यान दिलाया, जिसके कारण एक हिस्से की गिरावट पूरे तंत्र में फै ल सकती है। उदाहरण के तौर पर उन्होंने एनवीडिया का नाम लिया। यह सूचीबद्ध कंपनी एआई लैब्स में पैसा लगाती है, और वही लैब्स उस पैसे से एनवीडिया की चिप खरीदती हैं। उन्होंने कहा कि अगर एनवीडिया या कोई एक एआई लैब ढह जाती है, तो इसका असर एनवीडिया पर भी पड़ेगा। युवाओंके लिए सलाह बदलते कार्यबल से जूझ रहे युवा पेशेवरों को गोपीनाथ ने "संज्ञानात्मक समर्पण" (कॉग्निटिव सरेंडर) से बचने की सलाह दी। उनका आशय यह है कि चैटजीपीटी या क्लॉड जैसे टूल्स पर आंख मूंदकर निर्भर होने के बजाय खुद समस्याएं सुलझाने का कौशल विकसित करना चाहिए। क्यों अहम है यह चेतावनी भारत समेत दुनिया के कई बाजारों में एआई से जुड़ी कं पनियों के शेयर निवेशकों की पसंद बने हुए हैं।