अमेरिका: अमेरिका के पैसिफिक नॉर्थवेस्ट इलाके में इस वर्षदीपावली का पर्व ऐतिहासिक रहा। पहली बार 6 राज्यों और ग्रेटर सिएटल के 22 शहरों में सरकारी स्तर पर दीपावली समारोह आयोजित किए गए हैं। इडाहो, नेब्रास्का, मोंटाना, नॉर्थ डकोटा और वॉशिंगं टन के गवर्नर्स ने अपने सरकारी आवासों और स्टेट कैपिटल में दीये जलाकर इस पर्वको मनाया, जबकि ओरेगन में 10 नवंबर को अंतिम कार्यक्रम आयोजित होगा। इन प्रतिष्ठित आयोजनों में अमेरिकी सांसद, सीनेटर, मेयर और बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोग शामिल हुए। भारतीय वाणिज्य दूतावास (सिएटल) के सहयोग से संपन्न हुए इन कार्यक्रमों में सभी गवर्नर्स ने राज्य की अर्थव्यवस्था, व्यापार और समाज सेवा में भारतीय समुदाय के अहम योगदान की जमकर सराहना की। नेब्रास्का और इडाहो जैसे राज्यों के गवर्नर्सने भारतीय समुदाय को अपनी पहचान और परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।

इसके अलावा, ग्रेटर सिएटल के 22 शहरों (जिनमें करीब 2 लाख भारतीय-अमेरिकी बसते हैं) की सिटी काउंसिल्स में भी दीवाली की धूम रही। इस अवसर पर कई अमेरिकी राज्य सरकारों ने औपचारिक घोषणाएं जारी करते हुए दीपावली को 'अंधकार पर प्रकाश की जीत' का प्रतीक बताया और अमेरिका में भारतीय संस्कृति के सकारात्मक प्रसार का स्वागत किया।