भारतीय रेलवे की पटरियों पर अब सिर्फ रफ्तार नहीं, बल्कि बदलाव की बयार भी दौड़ेगी। केंद्रीयमंत्री अमित शाह ने देश की पहली तरलीकृ त प्राकृतिक गैस (एलएनजी) से चलने वाली ट्न को हरी झंडी रे दिखाकर रेलवे के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। यह महज एक इंजन की शुरुआत नहीं है, बल्कि प्रदूषण से आजादी और ईंधन की बचत की दिशा में भारत की एक बड़ी छलांग है। इस नई ट्न की तकनीक और ताकत दो रे नों ही हैरान करने वाली हैं। जरा सोचिए, एक बार इसका एलएनजी टैंक फु ल हो जाए, तो यह बिना रुके 2200 किलोमीटर तक का लंबा सफर तय कर सकती है। यानी बीच रास्ते में बार-बार ईंधन भरने का झंझट पूरी तरह खत्म और माल ढुलाई या सफर की रफ्तार दोगुनी हो जाएगी। सबसे दिलचस्प बात इस ट्न के स् रे मार्ट इंजन की है। इसे पूरी तरह से ‘डुअल-फ्यूल तकनीक’ पर तैयार किया गया है। इसका सीधा सा मतलब यह है कि यह इंजन परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढाल सकता है। अगर लंबे सफर के दौरान गैस कम पड़ने लगे, तो ट्न को रे रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

इसका आधुनिक सिस्टम बिना किसी झटके के चलते सफर में ही खुद को एलएनजी से डीजल मोड पर शिफ्ट कर लेगा। यह खूबी इसे भारतीय रेलवे के सबसे भरोसेमंद और एडवांस इंजनों की कतार में खड़ा करती है। यह खबर सिर्फ रेलवे के आधुनिकीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका सीधा असर देश की हवा और खजाने दोनों पर पड़ेगा। हम सब जानते हैं कि एलएनजी, पारंपरिक डीजल की तुलना में काफी स्ती पड़ती है और इसे धुआं या कार्बन उत्सर्जन ना के बराबर होता है। डीजल के बजाय गैस से ट्न दौ रे ड़ाने पर जहां एक तरफ रेलवे के ईंधन बिल में करोड़ों रुपयों की भारी बचत होगी, वहीं विदेशी कच्चे तेल पर हमारी निर्भरता भी घटेगी। साफ शब्दों में कहें तो यह नई एलएनजी ट्रेन पर्यावरण के लिए एक ठं डी हवा के झोंके की तरह है और देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक नई रफ्तार साबित होने वाली है।