मुंबई: नितेश तिवारी के निर्देशन में आकार ले रही बहुचर्चित फिल्म 'रामायण' की हर छोटी-बड़ी हलचल पर दर्शकों की पैनी नजर है। इस महाकाव्य में भगवान राम के अनुज लक्ष्मण के महत्वपूर्णकिरदार के लिए टीवी के दिग्गज अभिनेता रवि दुबे को चुना गया है। जैसे ही बड़े पर्दे पर उनके इस दिव्य लुक और कास्टिंगं की सुगबुगाहट सामने आई, फिल्म जगत से लेकर आम दर्शकों के बीच उनके अभिनय और समर्पण की जमकर सराहना होने लगी है। पति रवि को मिल रहे इस अपार स्नेह और चौतरफा सम्मान से उनकी पत्नी व जानी-मानी अभिनेत्री सरगुन मेहता बेहद आह्लादित हैं। उन्होंने अपने ज्बातों का इज़हार करते हुए एक दिल छू लेने वाली बात साझा की है। सरगुन ने पति की कामयाबी पर गर्वकरते हुए कहा, "मेरा बंदा ही मेरा रब।" उनका यह वाक्य महज़ एक प्रतिक्रिया नहीं है, बल्कि उस अटूट प्रेम और विश्वास का प्रमाण है, जो यह जोड़ी वर्षों से एक-दूसरे के साथ साझा करती आ रही है।

टेलीविजन स्क्रीन पर अपनी दमदार अदाकारी का लोहा मनवाने के बाद, अब बड़े पर्दे पर 'लक्ष्मण' के रूप में रवि दुबे की यह छलांग उनके करियर को एक नया आयाम दे रही है। मनोरंजन जगत में रवि और सरगुन हमेशा से एक आदर्शदंपत्ति माने जाते हैं। अब सरगुन के इस भावुक और उत्साहवर्धक संदेश ने न सिर्फ फैंस का दिल जीता है, बल्किदर्शकों के बीच थिएटर्समें इस नई 'रामायण' को देखने की उत्सुकता भी और बढ़ा दी है।