मुंबई: अमेज़न प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर के बहुचर्चित रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ का खिताब राजनीतिक विश्लेषक शहजाद पूनावाला ने अपने नाम कर लिया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग द्वारा होस्ट किए गए इस शो के ग्रैंड फिनाले में शहजाद ने कड़ी टक्कर देते हुए अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी (फर्स्ट रनर-अप) और अभिनेता गौतम गुलाटी (सेकं ड रनर-अप) को पछाड़कर चमचमाती ट्रॉफी जीती। विजेता के तौर पर शहजाद को ट्रॉफी और 35 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि का चेक सौंपा गया। उन्होंने दरियादिली दिखाते हुए अपनी इस पूरी 35 लाख रुपये की प्राइज मनी को असम और बिहार के बाढ़ पीड़ितों, तथा महाराष्ट्र के सूखा प्रभावितों के लिए दान करने का ऐतिहासिक ऐलान किया है। यह सीजन प्रतियोगियों की मजबूत लाइन-अप के कारण काफी रोमांचक रहा। इसमें स्वरा भास्कर, करण पटेल, निहारिका तिवारी, तेज प्रताप यादव, सारा गुरपाल और सिवेत तोमर जैसे नामचीन चेहरों ने हिस्सा लिया था।
वहीं, बिहार के चर्चित पत्रकार और यूट्यूबर मनीष कश्यप ने भी अपनी दमदार उपस्थिति दर्जकराई थी। गेम के एक पड़ाव पर शहजाद की रणनीति के चलते मनीष कश्यप को ‘बेसमेंट’ (तहखाने) में जाना पड़ा और बाद में वे एलि मिनेट हो गए। जीत के बाद शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मफे सबुक पर अपने समर्थकों का आभार जताया। उन्होंने अपने खास अंदाज में लिखा, “पॉलिटिक्स में चायवाला, और रियलिटी टीवी में इस्त्री-वाला, संभाले नहीं संभलता”। शहजाद ने अपनी इस जीत का पूरा श्रेय जनता के अपार प्यार और प्रभु श्री राम की कृपा को दिया है।
