डकार। भारत की उभरती हुई युवा बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी पात्री ने अंतराष्ट्रीय खेल मंच पर तिरंगे की शान बढ़ाते हुए एक नया इतिहास रच दिया है। महज 15 वर्षकी आयु में तन्वी ने सेनेगल के डकार में आयोजित यूथ ओलंपिक गेम्स 2026 की बैडमिंटन स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ ही वह यूथ ओलंपिक के इतिहास में सिल्वर मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बन गई हैं। महिला एकल वर्ग के खिताबी मुकाबले में तन्वी का सामना चीन की मजबूत प्रतिद्वंद्वी झांग यी शिन से हुआ। फाइनल मैच में दोनों खिलाड़ियों के बीच शुरू से ही कांटे की टक्कर देखने को मिली। तन्वी ने अपने तेजतर्रार स्मैश और शानदार कोर्टकवरेज से चीनी खिलाड़ी को कड़ी चुनौती दी। हालांकि, बेहद रोमांचक और उतार-चढ़ाव भरे इस मुकाबले में तन्वी को मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। स्वर्ण पदक से चूकने के बावजूद उनके जुझारू खेल ने सभी खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया।
डकार यूथ ओलंपिक में तन्वी पात्री का ऐतिहासिक कमाल, सिल्वर मेडल जीतकर रचा नया कीर्तिमान
अगली खबर उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद आ सकते हैं साथ