सोशल मीडिया के दौर में भोपाल की खूबसूरती, संस्कृति खान-पान, पर्यटन और शहर की हर छोटी-बड़ी गतिविधि को लोगों तक पहुँचाने का काम कर रहा है लोकप्रिय इंस्टाग्राम पेज ‘भोपाल कै प्चर’। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के संस्थापक अभिषेक बरोदिया हैं, जो अपने क्रिएटिव कंटेंट और वीडियो के माध्यम से भोपाल को एक अलग डिजिटल पहचान दिलाने की दिशा में लगातार प्रयासरत हैं। जनवरी 2025 में शुरू हुए ‘भोपाल कै प्चर’ ने बहुत कम समय में सोशल मीडिया पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आज इस इंस्टाग्राम पेज पर 19 हजार से अधिक फॉलोअर्स जुड़ चुके हैं, जो भोपाल के प्रति लोगों के प्यार और इस प्लेटफॉर्म की लोकप्रियता को दर्शाते हैं। ‘भोपाल कै प्चर’ का उद्देश्य सिर्फ सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करना नहीं, बल्कि भोपाल की असली खूबसूरती और शहर की खासियतों को लोगों के सामने लाना है।
इस पेज के माध्यम से शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों, खूबसूरत कैफे रेस्टोरेंट, फूड स्पॉट्स, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, त्योहारों, लाइव कॉन्सर्ट और शहर में होने वाले विभिन्न आयोजनों की झलक लोगों तक पहुँचाई जाती है। अभिषेक बरोदिया अपने क्रिएटिव आइडियाज, वीडियो शूटिंग, एडिटिं ग और डिजिटल मार्केटिं ग के अनुभव के जरिए स्थानीय व्यवसायों, ब्रांड्स और आयोजनों को सोशल मीडिया पर नई पहचान दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। उनका माना है कि भोपाल में टैलेंै ंट, टूरिज्म और बिजनेस की अपार संभावनाएँ हैं। जरूरत है तो बस इन्हें सही डिजिटल प्लेटफॉर्म और रचनात्मक अंदाज में दुनि या के सामने लाने की। ‘भोपाल कै प्चर’ के जरिए अभिषेक का सपना है कि भोपाल की हर खूबसूरत जगह, हर खास आयोजन और शहर की हर नई उपलब्धि को एक ऐसी डिजिटल पहचान मिले, जिस पर हर भोपाली को गर्वहो। भोपाल सिर्फ एक शहर नहीं, एक एहसास है और उस एहसास को कैमरे में कैद करना ही भोपाल कै प्चर की पहचान है।