भोपाल: सफलता की कहानी वह नहीं होती जहाँ सब कुछ आसान हो, असली कहानी वह है जहाँ इंसान सब कुछ हारने के बाद भी दोबारा मजबूती से खड़ा हो जाए। ‘देश दर्पण संवाद’ के विशेष पृष्ठ ‘अतिथि देवो भवः’ पर आज हमारे मेहमान हैं— प्रभात पोद्दार। एक ऐसा जुझारू व्यक्तित्व, जिन्होंने सात वर्ष तीन महीने तक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में क्रेडिट मैनेजर के रूप में 750 करोड़ रुपये के विशाल पोर्टफोलियो का सफलतापूर्वक प्रबंधन किया। लेकिन अपनी रचनात्मक महत्वाकांक्षा के चलते 2014 के अंत में उन्होंने बैंकिंग की सुरक्षित नौकरी छोड़ दी। उन्होंने शेयर बाजार में फु ल-टाइम ट्रेडिंग शुरू की, जहाँ एक कड़े झटके में उन्होंने अपनी सारी जमा-पूंजी गंवा दी। यह वह दौर था जो किसी को भी मानसिक रूप से तोड़ सकता था, लेकिन प्रभात जी के लिए यह अंत नहीं, बल्कि एक नए अध्याय की शुरुआत थी। असफलता से शिक्षा और सृजन की ओर इस बड़े आर्थिक और मानसिकझटके ने उन्हें जीवन की एक नई दिशा दी।

2016 में उन्होंने ‘महिंद्रां एजुकेशन’ में अर्थशास्त्र और समसामयिक विषयों (करंट अफे यर्स) के अध्यापन से एक नई शुरुआत की। जीवन के इन्हीं कड़वे-मीठे अनुभवों ने उनके भीतर के लेखक को जगाया और 2019 में उनकी पहली स्व-प्रकाशित पुस्तक ‘नॉट अ लॉन्ग स्टोरी’ (Not a Long Story) सामने आई। महामारी में तलाशे नए अवसर और सिनेमाई रचनात्मकता कोरोना महामारी के कठिन दौर को प्रभात जी ने एक बड़े अवसर में बदला। उन्होंने यूट्यूब की दुनिया में कदम रखा। इसी बीच एक कोचिंगं सेंटर भी शुरू किया, जो भले ही बाद में बंद हो गया, लेकिन उन्हें अमूल्य अनुभव दे गया। इसी दौरान उन्होंने शुभम पांडेय के साथ मिलकर यूट्यूब के लिए 30 से अधिक लघु फिल्मों (शॉर्ट फिल्म्स) का निर्माण किया, जिसने उनके दृष्टिकोण को एक नया सिनेमाई और रचनात्मक फलक दिया। दस लाख का डिजिटल परिवार और वर्तमान 2022 में उन्होंने इंस्टाग्राम पर ‘प्रभात डॉट भोपाल’ (prabhat. bhopal) नाम से सकारात्मकता और रचनात्मकता पर आधारित पेज की नींव रखी।

आज उनका यह डिजिटल सफर 10 अलग-अलग डोमेन के पेजों और दस लाख (एक मिलियन) से अधिक फॉलोअर्स के विशाल परिवार में बदल चुका है। हाल ही में, वर्ष 2026 में प्रतिष्ठित ‘मंजुल पब्लिकेशन’ से उनकी दूसू री पुस्तक ‘नेवर अ लॉन्ग स्टोरी’ (Nev-er a Long Story) प्रकाशित हुई है। वर्तमान में प्रभात पोद्दार प्रतिष्ठित आईपीईआर (IPER) एमबीए कॉलेज में अतिथि संकाय (गेस्ट फैकल्टी) के रूप में युवाओं को मार्केटिंगं और अन्य विषयों के गुर सिखा रहे हैं, साथ ही निरंतर विभिन्न कार्यशालाओं का आयोजन भी कर रहे हैं। उनका सफर साबित करता है कि अटूट हौसले से तकदीर की इबारत फिर से लिखी जा सकती है। प्रश्न 1: स्टेट बैंक में 750 करोड़ का पोर्टफोलियो संभालने वाले अधिकारी का शेयर बाजार में सब कुछ हार जाना, एक भयंकर मानसिक आघात रहा होगा। उस 'शून्य' के दौर में आपने खुद को बिखरने से कैसे बचाया? उत्तर: वह मेरे लिए एक बेहद कठिन दौर था।

कुछ समय के लिए मेरी मानसिक स्थिति बहुत खराब हो गई थी और मेरा खुद पर से आत्मविश्वास पूरी तरह से टूट चुका था। हालांकि, जब मैंने पढ़ाना शुरू किया, तो धीरे-धीरे मेरा खोया हुआ आत्मविश्वास वापस लौटने लगा। शिक्षण ने मुझे खुद को दोबारा समेटने की ताकत दी। प्रश्न 2: बैंकिंग की दुनिया से सीधे शिक्षा (अर्थशास्त्र और करंट अफे यर्स) की ओर मुड़ना क्या महज़ एक संयोग था, या उस असफलता ने आपको जीवन का अर्थशास्त्र नए सिरे से समझाया था? उत्तर: शिक्षा एक ऐसा क्षेत्र था जिसे मैं हमेशा से खोजना (ex-plore) चाहता था। शुरुआत में मैंने कुछ एमबीए कॉलेजों में आवेदन किया, लेकिन वहाँ से कोई खास प्रतिक्रिया नहीं मिली। फिर मुझे एक कोचिंगं संस्थान में पढ़ाने का अवसर मिला, जिसे मैंने तुरंत स्वीकार कर लिया। मेरे लिए यह एक बहुत ही संतोषजनक और आत्मिक पूर्णता (ful-filling) का अनुभव रहा।

प्रश्न 3: आपकी पहली पुस्तक ‘नॉट अ लॉन्ग स्टोरी’ (2019) से लेकर ‘नेवर अ लॉन्ग स्टोरी’ (2026) तक के सात वर्षों के सफर में, एक लेखक के रूप में आपके विचारों में कितनी परि पक्वता आई है? उत्तर: मुझे लगता है कि अपनी इन दो किताबों के सफर के बीच मैंने एक लेखक के रूप में खुद को काफी विकसित किया है। मैंने जिस भावनात्मक यात्रा का सामना किया है, उसने मेरे दुनिया को देखने के नजरिए को गहराई से प्रभावित किया है। अब यही बदलाव मेरी लेखनी में भी झलकता है; मेरी कहानियों के पात्रों में अब पहले से कहीं अधिक भावनात्मक गहराई होती है। प्रश्न 4: एक कोचिंग सेंटर का बंद होना और फिर डिजिटल दुनिया (यूट्यूब और इंस्टाग्राम) में 10 लाख से अधिक की ऑडियंस तैयार कर लेना— इस शानदार वापसी का आपका अचूक मंत्र क्या है? उत्तर: यह सब काफी हद तक जीवन के स्वाभाविक बहाव का एकहिस्सा था। मैं लगातार नई-नई चीजें आजमाता रहा; कुछ में सफलता मिली, तो कुछ में नहीं।

मेरा माना है कि इंसान के हाथ में सिर्फ एक ही चीज होती है— लगातार प्रयोग करते रहना और प्रयास न छोड़ना। बस प्रयोग करते रहिए, कोशिश करते रहिए, कुछ न कुछ बेहतर जरूर होगा। प्रश्न 5: आपने 30 से अधिक लघु फिल्मों का निर्माण किया। क्या कैमरे के पीछे की उसी रचनात्मकता और विजन ने आपको ‘प्रभात डॉट भोपाल’ जैसे सफल पेज को स्थापित करने की दृष्टि दी? उत्तर: मुझे लगता है कि ये दोनों ही अनुभव बिल्कुल अलग थे। मैं हमेशा से फिल्में बनाना चाहता था, इसलिए जब मुझे शुभम के साथ शॉर्ट फिल्म्स बनाने का मौका मिला, तो मैंने उसे तुरंत लपक लिया। हालांकि, मुझे लगता है कि इंस्टाग्राम पर मेरी सफलता छात्रों को पढ़ाने के अनुभव से अधिक प्रेरित है। शिक्षण के दौरान ही मैंने यह समझा कि अपनी बात को बेहद कम शब्दों और प्रभावी (compact) तरीके से लोगों तक कैसे पहुँचाया जा सकता है। प्रश्न 6: आज का युवा बहुत जल्दी निराश हो जाता है।

जो युवा अपना ‘पैशन’ फॉलो करना चाहते हैं, लेकिन सुरक्षित भविष्य छोड़कर जोखिम लेने से डरते हैं, एक ‘मार्केटिंग गुरु’ और ‘कंटेंट क्रिएटर’ के नाते आप उन्हें क्या स्पष्ट संदेश देंगे? उत्तर: आप जीवन से किसी विज्ञान के प्रयोग (science experiment) जैसी उम्मीद नहीं कर सकते, जहाँ एक निश्चित इनपुट देने पर हमेशा एक निश्चित आउटपुट ही मिले। जीवन ऐसे नहीं चलता। हालांकि, आप जो भी सीखते हैं और जो भी काम करते हैं, वह आपके भीतर कुछ नया सृजित करता है। बस अपना काम करते रहें, सीखते रहें, और अंतः चीजें आपके पक्ष में काम करने लगेंगी।