देश दर्पण संवाद,सीधी। टाटा कॉलेज परिसर स्थित विवेकानंद सभागार में नाटक ‘बीरबल’ की शानदार मंचीय प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन्द्रवती नाट्य समिति सीधी एवं एक्सट्रीम आर्ट एंड एजुकेशनल सोसायटी सीधी द्वारा संजय गांधी महाविद्यालय के सहयोग से आयोजित इस नाट्य प्रस्तुति में विद्यार्थियों ने अपने शानदार अभिनय, प्रभावशाली संवाद अदायगी और मंचीय अभिव्यक्ति से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता टाटा कॉलेज के निदेशक आर.बी. सिंह ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में टाटा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राघवेन्द्र द्विवेदी, बी.एल. सिंह, सौरभ सिंह एवं अंकुश सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर आशीष जायसवाल, श्रवण मिश्र, महाविद्यालय के प्राध्यापक, स्टॉफ सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

बीरबल की बुद्धिमत्ता और हास्यबोध का जीवंत मंचन नाटक ‘बीरबल’ में बीरबल की बुद्धिमत्ता, तर्कशक्ति, सूझबूझ एवं हास्यबोध को रोचक नाटकीय शैली में प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने अपने पात्रों के अनुरूप अभिनय, प्रभावशाली संवादों, भाव-भंगिमाओं और मंचीय उपस्थिति से कथानक को जीवंत बना दिया। वेशभूषा, संगीत एवं प्रकाश संयोजन ने प्रस्तुति को और अधिक आकर्षक बनाया। दर्शकों ने विद्यार्थियों के अभिनय और सामूहिक प्रयासों की सराहना की। नाटक में अनुराधा सिंह, वर्षा शुक्ला, प्रांजली शर्मा, प्रतिमा साके त, शिक्षा चतुर्वेदी, आकांक्षा चतुर्वेदी, विद्याकांत चतुर्वेदी, शुभम रजक, सुमित केवट, साक्षी उपाध्याय, पुष्पेन्द्र गुप्ता, आकाश वर्मा, अमन द्विवेदी, प्रिया सिंह गहरवार, सुहानी कुशवाहा, रोहित कुमार पाण्डेय, रोशनी विश्वकर्मा, रोहिणी प्रजापति, रोशनी गुप्ता, ओमकार पाण्डेय, प्रीती सिंह एवं सचिन सराहना की।

उन्होंने कहा कि रंगमंच विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास, संवाद क्षमता एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति को निखारने का सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। रचनात्मक एवं तकनीकी टीम का रहा महत्वपूर्ण योगदान नाटक में वस्त्र विन्यास एवं संगीत सहयोग प्रजीत कुमार साके त, ढोलक वादन देवेन्द्र तिवारी, प्रकाश परिकल्पना रजनीश कुमार जायसवाल तथा रूप सज्जा दीपिका सिंह बघेल ने संभाली। कार्यशाला की परिकल्पना नीरज कुंदेर ने की, जबकि नाटक का आलेख, संगीत परिकल्पना एवं निर्देशन रोशनी प्रसाद मिश्र ने किया। कार्यक्रम को जिला कलेक्टर विकास मिश्र एवं संजय गांधी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रभाकर सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यशाला का संयोजन डॉ. राजकुमार सिंह सोर्तिया ने किया।

आयोजन समिति की ओर से नीरज कुंदेर, प्रवीण सिंह, रोशनी प्रसाद मिश्र, रजनीश कुमार जायसवाल, प्रजीत कुमार साके त, हिमांशु मिश्र एवं देवेन्द्र तिवारी सहित अनेक कलाकार एवं सहयोगी उपस्थित रहे।