भोपाल। ‘Navika – The New Beginning’ वूमन्स क्लब द्वारा प्री-दिवाली सेलिब्रेशनका भव्य एवं रंगारंग आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। दीपावली के स्वागत में आयोजित इस विशेष समारोह में लगभग 30 से 40 महिलाओं ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में 26 क्राउन होल्डर एवं मॉडल प्रिया तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। इस अवसर पर महिलाओं ने आतिशबाजी, मनोरंजक गेम्स, डांस और स्वादिष्ट व्यंजनों का भरपूर आनंद लिया। पूरे आयोजन में उत्सव, मनोरंजन और आपसी सौहार्द का खूबसूरत माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान आयोजित बेस्ट ड्रेस प्रतियोगिता में सुमन शर्मा विजेता रहीं। वहीं, विभिन्न मनोरंजक गेम्स में निधि पूनम और काजल ने विजेता बनकर अपनी प्रतिभा और उत्साह का परिचय दिया। आयोजन को सफल एवं यादगार बनाने में क्लब की होस्ट अंजू भास्कर एवं डिंपल पराशर का विशेष योगदान रहा।

उनकी शानदार मेजबानी और बेहतर व्यवस्थाओं ने समारोह को और भी खास बना दिया। यह प्री-दिवाली सेलिब्रेशन महिलाओं के लिए मनोरंजन, आपसी मेल-मिलाप और खुशियां साझा करने का एक यादगार अवसर साबित हुआ।