राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और राहुल गांधी की कार्यशैली पर अब तक का सबसे तीखा राजनीतिक हमला बोला है। कांग्रेस के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान और गुटबाजी पर सीधा निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी से अपनी ही पार्टी का कु नबा नहीं संभल रहा है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा, “राहुल गांधी अपने साथियों के गिरेबान में हाथ डालने की बजाय उनकी गर्दन दबाने में लगे हुए हैं।” उनका यह बयान कांग्रेस संगठन में मचे कथित घमासान और नेताओं की उपेक्षा को लेकर था। इस टिप्पणी के माध्यम से सीएम ने यह संकेत दिया कि कांग्रेस का नेतृत्व अपने असंतुष्ट नेताओं को एकजुट करने या उनकी बात सुने के बजाय, उनकी राजनीतिक आवाज को पूरी तरह से कु चलने का प्रयास कर रहा है। नेतृत्व क्षमता पर उठाया सवाल मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की एकजुटता के दावों पर सवाल उठाते हुए इसे राहुल गांधी की नेतृत्व विफलता करार दिया।

राजनीतिक जानकारों का माना है कि सीएम का यह बयान एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। इसके जरिए यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि जो नेता अपनी ही पार्टी के नेताओं का विश्वास नहीं जीत सकता और अपनों को साथ लेकर चलने में विफल है, वह प्रदेश या देश की जनता का नेतृत्व कै सेकरेगा सियासी हलकों मेंहलचल तेज मुख्यमंत्री के इस आक्रामक बयान ने प्रदेश का सियासी पारा अचानक चढ़ा दिया है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब राजनीतिक दल अपनी-अपनी रणनीतियों को धार देने में जुटे हैं। सीएम के इस सीधे प्रहार ने कांग्रेस की दुखती रग पर हाथ रखने का काम किया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मुख्यमंत्री के इस तीखे तंज पर कांग्रेस संगठन की तरफ से क्या पलटवार किया जाता है।