मध्य प्रदेश में चीता संरक्षण की कोशिशों को एक और बड़ा पड़ाव मिला है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 'व्योम' और 'नीरा' नाम के चीतों को वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में सफलतापूर्वक रिलीज किया।
कूनो के बाद अब नया ठिकाना
इससे पहले श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में चीतों को बसाया गया था। अब वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व इन चीतों का तीसरा घर बन गया है।
प्रदेश के लिए अहम पल
चीतों को नए रिजर्व में छोड़े जाने को प्रदेश में वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। 'व्योम' और 'नीरा' अब इसी रिजर्व के जंगल में रहेंगे।
