भोपाल। मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रखर विश्वकर्मा अंतरिक्ष विज्ञान, एयरोस्पेस तकनीक और विज्ञान शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहे हैं। हाल ही में उन्हें नई दिल्ली में आयोजित India International Centre में India School Leadership Summit & Awards 2026 के दौरान Youngest Trainer of India के सम्मान से नवाजा गया। दैनिक भास्कर, टीकमगढ़-निवाड़ी संस्करण ने भी उनकी इस उपलब्धि को प्रमुखता से प्रकाशित किया।

Bansal Institute of Science and Technology (BIST), भोपाल में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी प्रखर, AeroX Space Technology के संस्थापक हैं। वे Project RAM (Reusable Automatic Missile), Sharanga-XR और KALKA जैसे प्रोजेक्ट्स के माध्यम से एयरोस्पेस एवं भविष्य की अंतरिक्ष तकनीकों से जुड़ी अवधारणाओं पर काम कर रहे हैं। Bengaluru Space Expo 2026 में भी उन्होंने अपने प्रोजेक्ट्स प्रदर्शित किए।

प्रखर के अनुसार, वे 40 से अधिक देशों के विद्यार्थियों से जुड़कर 1,000 से अधिक बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान, रॉकेट साइंस और एयरोस्पेस तकनीक की शिक्षा देने का प्रयास कर चुके हैं। ISRO Space Quiz, Young Scientist Award और Bharatiya Antariksh Hackathon 2025 में उपविजेता जैसी उपलब्धियाँ भी उनकी यात्रा का हिस्सा हैं।

प्रखर का लक्ष्य विज्ञान शिक्षा को अधिक से अधिक बच्चों तक पहुँचाना, युवाओं में नवाचार की भावना विकसित करना और भारत को अंतरिक्ष एवं स्वदेशी तकनीक के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों में योगदान देना है।