‘हनुमान अंश’ की सादगी न जीता दल, 500 करोड़ी ‘टॉक्सिक’ को 300 करोड़ का भारी नुकसान देश दर्पण संवाद / प्रकाश त्रिपाठी | भोपाल सिनेमा की दुनिया में यह एक बार फिर साबित हो गया है कि दर्शक सिर्फ कहानी के दीवाने होते हैं, ‘कंटेटें ही किंग होता है’। एक तरफ जहाँ ‘हनुमान अंश’ जैसी सादी और सिं पल कहानी वाली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार काम किया है, वहीं दूसरी तरफ 500 करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश वाली यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ को करीब 300 से 350 करोड़ रुपये के भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। यह तुलना साफ़ दर्शाती है कि दर्शकों को अब सिर्फ बड़े स्टार्स नहीं, बल्कि दमदार कहानी चाहिए। ‘टॉक्सिक’ से बॉक्स ऑफिस पर बड़ी उम्मीदें थीं और यश की ‘स्टार पावर’ के कारण पहले दिन इसे दुनियाभर में करीब 140 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिं ग भी मिली थी। लेकिन दूसरे ही दिन फिल्म की कमाई बुरी तरह गिरकर करीब 37 करोड़ रुपये पर आ गई।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस असफलता की सबसे बड़ी वजह ‘टॉक्सिक’ के बेहद कमजोर कंटेटें और ढीली कहानी को बताया है। खराब तरीके से बुनी गई इस फिल्म की कहानी अलग-अलग जगहों पर भटकती हुई महसूस होती है, जिसे दर्शक लगातार जुड़ नहीं पाते और बोरियत महसूस करते हैं। यहाँ तक कि फिल्म का अंत भी ऐसा था जिसे दर्शकों ने सिरे से नकार दिया। ‘टॉक्सिक’ के इस कमजोर प्रदर्शन का सीधा फायदा ‘हनुमान अंश’ जैसी फिल्मों को मिला, जिन्हें सिनेमाघरों में ज्यादा स्क्रीन्स दी गईं। ‘हनुमान अंश’ की सफलता ने यह दिखा दिया कि अगर कहानी में दम हो, तो एक सिं पल फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार कर सकती है। वहीं, ‘टॉक्सिक’ का हश्र बताता है कि स्टार पावर आपको अच्छी ओपनिं ग तो दिला सकती है, लेकिन अगर फिल्म का निर्माण कमजोर हो और कहानी दर्शकों को बांधने में नाकाम रहे, तो फिल्म सिनेमाघरों में टिक नहीं सकती। यह इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि कोई भी स्टार पावर एक कमजोर कहानी की भरपाई नहीं कर सकती।