इंदौर। मध्य प्रदेश अपने शांत माहौल, शानदार प्राकृतिक छटा और बेहतरीन लोकेशंस के चलते अब निर्माताओं की पहली पसंद बन चुका है। राज्य सरकार की 'फिल्म फ्रेंडली' नीतियों के कारण मध्य प्रदेश में इन दिनों अक्सर बड़े प्रोजेक्ट्स की शूटिंग हो रही है। यही वजह है कि मालवा की शान कहे जाने वाले इंदौर शहर को एक बार फिर एक बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज की शूटिंग के लिए चुना गया है। इन दिनों इंदौर की विभिन्न खूबसूरत और प्रमुख लोकेशंस पर इस वेब सीरीज की शूटिंग जोरों पर चल रही है। इसके लिए जाने-माने अभिनेता रजनीश दुग्गल श हर में मौजूद हैं। इस सीरीज का निर्देशन जेम्स ए. कर रहे हैं, जो इंदौर की अलग-अलग जगहों की खूबसूरती और मालवा के परिवेश को कैमरे में कै द कर रहे हैं। यह अपकमिंग वेब सीरीज देश के चर्चित एजुके शन प्लेटफॉर्म 'फिजिक्स वाला' (Physics Wallah) के लोकप्रिय ऑर्गेनिक केमिस्ट्री शिक्षक पंकज सिजारि या के जीवन पर आधारित एक शानदार बायोपिक है।
इस प्रोजेक्ट में रजनीश दुग्गल मुख्य भूमिका में पंकज सिजारि या का दमदार किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इस वेब सीरीज में रजनीश दुग्गल के अलावा मशहूर अभिनेत्री ईशा तलवार भी दिखाई देंगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस वेब सीरीज में इंदौर के ही रहने वाले जाने- माने फिल्म अभिनेता कपिल खादीवाला भी एक अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। अपने ही शहर के कपिल खादीवाला की इस प्रोजेक्ट में मौजूदगी ने स्थानीय प्रशंसकों और सिने-प्रेमियों की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है। अलख पांडे द्वारा स्थापित 'फिजिक्स वाला' प्लेटफॉर्म पर पढ़ाने वाले पंकज सर छात्रों के बीच अपने अनूठे और मनोरंजक अंदाज के लिए खासे मशहूर हैं। क्लासरूम में उनका हास्य, वास्तविक जीवन से जुड़े सटीक उदाहरण और शायरी का बेहतरीन इस्तेमाल उन्हें छात्रों का चहेता बनाता है। इस वेब सीरीज की सबसे रचनात्मक और खास बात यह है कि इसके लेखक और निर्देशक जेम्स ए. स्वयं पंकज सिजारि या के पूर्व छात्र रह चुके हैं।
जेम्स इस पूरी कहानी को एक छात्र के नजरिए से वेब सीरीज के रूप में पेश कर रहे हैं, जिसने अपने गुरु के पढ़ाने के इस जादुई तरीके को बिल्कुल करीब से महसूस किया है। मध्य प्रदेश में शूटिंग के अनुकू ल और सुरक्षित माहौल के कारण मनोरंजन जगत का रुख लगातार राज्य की ओर हो रहा है, जिसे स्थानीय पर्यटन (MP Tourism) को भी जबरदस्त बढ़ावा मिल रहा है। शहर की इस हलचल और शूटिंग की हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए 'देश दर्पण संवाद' यूं ही आपको जमीनी हकीकत से रूबरू कराता रहेगा, क्योंकि हमारा अटल विश्वास है— "हम खबर नहीं, आईना दिखाते हैं।"
