तेहरान | देश दर्पण संवाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने की कोशिशों के बीच शांति वार्ता को लेकर फिलहाल कोई सहमति बनती नजर नहीं आ रही है। ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के दबाव में ईरान तुरंत कोई फैसला नहीं लेगा। उन्होंने साफ कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत तभी आगे बढ़ सकती है, जब तेहरान की ओर से रखी गई सात शर्तों को स्वीकार किया जाएगा। गालिबाफ ने अमेरिका की नीति को 'गाजर और डंडे वाला रवैया' करार देते हुए कहा कि इसका ईरान पर कोई असर नहीं पड़ेगा। गुरुवार को एक्स (X) पर अपनी प्रतिक्रिया में गालिबाफ ने कहा कि मध्यस्थों को कई बार स्पष्ट जानकारी दी जा चुकी है और अमेरिका की दबाव व रि यायतों का एक साथ इस्तेमाल करने की रणनीति काम नहीं करेगी। उनका यह कड़ा बयान उन खबरों के बीच आया है, जिनमें दावा किया गया था कि मध्यस्थों ने तेहरान को चेतावनी दी है कि अगर उसने परमाणु कार्यक्रम पर रि यायतें नहीं दीं, तो अमेरिका दोबारा हवाई हमले कर सकता है।
वेंस ने भेजा पत्र, ईरान ने नहीं दिया जवाब तनाव के बीच अमेरिका वार्ता दोबारा शुरू कराने की कोशिश कर रहा है। ईरानी समाचार एजेंसियों तस्नीम और फार्स ने गुरुवार को बताया कि अमेरिकी उपराष्ट्रप ति जेडी वेंस की ओर से ईरान को एक पत्र मिला है, जिसका तेहरान ने अब तक कोई जवाब नहीं दिया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रप ति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देश पर जेडी वेंस ने यह पत्र ईरान के सुरक्षा प्रमुख मोहसेन रेजाई को भेजा था। इसका मुख्य मकसद बातचीत का रास्ता फिर से खोलना और संभावित अमेरिकी सैन्य कार्रवाई को रोकना था। रिपोर्ट के मुताबिक, इसपत्र का उद्देश्य अंतिम शांति समझौते की शर्तें तय करने के बजाय बातचीत के लिए एकसंभावित ढांचा तैयार करना था।
