भोपाल।। महिला सशक्तिकरण का असली अर्थ तब सार्थक होता है, जब एक महिला अपनी बनी-बनाई सुरक्षित राह से अलग हटकर कुछ नया करने का साहस जुटाए और अपनी मेहनत से शिखर तक पहुंचे। राजधानी भोपाल की रूही राय की कहानी कुछ ऐसी ही प्रेरणादायक है। कभी जिम और स्वास्थ्य (हेल्थ) सेक्टर में काम करने वाली रूही, आज दुनिया भर में ‘द डिवाइन रूही’ (The Divine Ruhii) के नाम से एक मशहूर टैरो कार्ड रीडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट बन चुकी हैं। एक महिला होकर जिस तरह उन्होंने अपने करियर की दिशा बदलकर यह मुकाम हासिल किया है, वह हम सभी के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। कोविड के एकांत को बनाया ताकत, सीखी नई विद्यारूही का यह सफर बेहद दिलचस्प और साहसिक है। पहले वे जिम और स्वास्थ्य क्षेत्र में काम कर रही थीं। लेकिन कोरोना महामारी (कोविड-19) के दौरान जब पूरी दुनिया घरों में कै द थी, तब रूही ने हार नहीं मानी।

उन्होंने उस खाली समय को अपनी ताकत बनाया और घर बैठे टैरो कार्ड, अंक ज्योतिष (Numerology), वास्तु और क्रिस्टल विद्या की विधिवत शिक्षा लेना शुरू किया। किसी भी काम को आधे-अधूरे ज्ञान के साथ न करने की अपनी जिद के चलते, वे पहले इसमें पूरी तरह पारंगत हुईं और फिर इसे अपना नया प्रोफे शन बनाया। शहनाज गिल भी रह गईं थीं हैरान रूही की भविष्यवाणियों की सटीकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बॉलीवुड और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शहनाज गिल के लिए किया गया उनका प्रेडिक्शन बिल्कुल सटीक बैठा था। खुद शहनाज भी उनकी इस विद्या से हैरान रह गई थीं। फिटनेस फील्ड के बाद बिल्कुल नए क्षेत्र में आकर इतनी जल्दी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर हस्तियों और आम लोगों का भरोसा जीतना भोपाल के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। 4000 से ज्यादा क्लाइंट्स और सम्मान की लंबी फेहरिस्त आज करियर में रुकावट, शादी में देरी, बिजनेस पार्टनरशिप, जॉब एनालिसिस या धन आकर्षण (Money attraction) जैसी जीवन की हर उलझन का वे अचूक समाधान दे रही हैं।

उनके सटीक मार्गदर्शन के चलते दुनियाभर से 4000 से ज्यादा क्लाइंट्स उनसे जुड़ चुके हैं और उन्हें गूगल पर शानदार 5-स्टार रेटिं ग्स मिली हुई हैं। रूही की इस विशेषज्ञता को कई प्रतिष्ठित मंचों पर सराहा गया है। उन्हें ‘एम.पी. गौरव रत्न अवार्ड’, ‘मावे शाइन्स अवार्ड’ और ‘सिटी एक्सीलेंस अवार्ड’ जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है। सरल संवाद और डिजिटल पहचान रूही की सबसे बड़ी खूबी उनकी आम बोलचाल वाली बेहद सरल संवाद शैली है, जिसे कोई भी इंसान उनसे आसानी से कनेक्ट कर अपनी परेशानी साझा कर सकता है। वे अपनी वेबसाइट(www.thedivineruhii.in) और इंस्टाग्राम आईडी (@thedivineruhii) के जरिए डिजिटल दुनिया में भी लोगों के लिए हमेशा उपलब्ध हैं। रूही राय की यह यात्रा सिर्फ एक सफलता की कहानी नहीं है, बल्कि यह साबित करती है कि अगर एक महिला ठान ले और सही लगन से नई विद्या सीखे, तो वह किसी भी क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहरा सकती है।