नई दिल्ली: घरेलू क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित मंच ‘रणजी ट्रॉफी’ में मुंबई के युवा स्पिन गेंदबाज तनुष कोटियन ने अपनी घातक गेंदबाजी से इतिहास रच दिया है। हरि याणा के विरुद्ध खेले गए रणजी मुकाबले में तनुष ने अपनी फिरकी का ऐसा जाल बुना कि विरोधी टीम के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखर गए। तनुष ने मैच की दूसरी पारी में सटीक गेंदबाजी करते हुए मात्र ८१ रन देकर ८ महत्वपूर्ण विकेट चटकाए, जो उनके प्रथम श्रेणी करियर का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। कोटियन की इस ऐतिहासिक गेंदबाजी की सहायता से मुंबई ने हरि याणा को परास्त कर मौजूदा रणजी सत्र में अपनी जीत की हैट्रिक (लगातार तीसरी जीत) पूरी कर ली है। खेल के गलियारों में अब तनुष को भारतीय टेस्ट टीम में अनुभवी रविचंद्रन अश्विन के भविष्य के विकल्प के रूप में देखा जाने लगा है। आईसीसी रैंकिं ग: रवींद्र जडेजा को लगा झटका, मार्को जानसेन बने नंबर-१ ऑलराउंडर अंतराष्ट्रीय मंच से भारतीय क्रिकेट के लिए एक निराश करने वाली खबर आई है।

अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा जारी की गई नवीनतम टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिं ग में भारत के स्टार खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को बड़ा नुकसान हुआ है। लंबे समय से नंबर-१ के आसन पर काबिज जडेजा से शीर्ष का ताज छिन गया है। दक्षिण अफ्रीका के युवा ऑलराउंडर मार्को जानसेन ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर जडेजा को पछाड़कर आईसीसी टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिं ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर लिया है।