नई दिल्ली: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में अपना अजेय अभियान जारी रखते हुए चीनी चुनौती को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। प्रतियोगिता के अपने दूसरे अत्यंत रोमांचक मुकाबले में भारत ने मजबूत चीनी टीम को ५-२ से पराजित किया। इस लगातार दूसरी जीत के साथ भारतीय टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। इसे पूर्व भारत ने अपने शुरुआती मैच में एकतरफा प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को १३-० के विशाल अंतर से रौंदा था। मैच के प्रारंभ से ही भारतीय अग्रिम पंक्ति ने आक्रामक रणनीति अपनाई और चीन के रक्षण को पूरी तरह बैकफुट पर धके ल दिया। टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंहं और स्टार खिलाड़ी सुखजीत सिंहं ने बेहतरीन मैदानी खेल तथा ड्रैग-फ्लिक का प्रदर्शन करते हुए दो-दो शानदार गोल दागे। मैच के अंतिम क्षणों में जुगराज सिंहं ने एक और बेहतरीन मैदानी गोल कर चीन की वापसी के समस्त मार्ग बंद कर दिए और भारत की ५-२ से जीत सुनिश्चित की।

खेल विश्लेषकों का माना है कि यदि भारतीय टीम इसी लय में खेलती रही, तो इस बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भारत आना निश्चित है।