भोपाल : विंध्य की राजनीति में तीन पीढ़ियों और लगभग 75 वर्षों की ऐतिहासिक विरासत का प्रतिनिधित्व करते हुए त्योंथर (रीवा) से भाजपा विधायक सिद्धार्थ तिवारी ‘राज’ विकास के नए मानक गढ़ रहे हैं। मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. श्रीनिवास तिवारी (विंध्य के शेर) के पौत्र और पूर्वसांसद स्व. सुंदर लाल तिवारी के पुत्र सिद्धार्थने साल 2023 के विधानसभा चुनाव में 61,082 वोट प्राप्त कर शानदार जीत दर्जकी थी। सूचना प्रौद्योगिकी की तकनीकी पृष्ठभूमि वाले इस युवा नेता ने चुनाव से पूर्वकांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा था। विधायक बने के बाद से उनकी कार्यशैली का मुख्य केंद्र जनता की समस्याओंका त्वरित समाधान और इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास है। वे त्योंथर विधानसभा मुख्यालय में नियमित ‘जनसुनवाई’ का आयोजन कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आमजन को अपनी समस्याओं के लिए बेवजह सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।

विधायक तिवारी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हैं कि प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता और समयबद्धता के साथ निराकरण किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रधानमंत्री की लोक कल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शिता व संवेदनशीलता के साथ धरातल पर उतारने की उनकी यह प्रतिबद्धता त्योंथर क्षेत्र में एक नई उम्मीद का संचार कर रही है। विंध्य की राजनीति में जब भी कद्दावर नेतृत्व का जिक्र होता है, तो स्व. श्रीनिवास तिवारी (विंध्य के शेर) और पूर्वसांसद स्व. सुंदर लाल तिवारी का नाम पूरे सम्मान से लिया जाता है। उसी ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित राजनीतिक विरासत को एक नई, आधुनिक और ऊर्जावान दिशा दे रहे हैं त्योंथर (रीवा) से भारतीय जनता पार्टी के युवा विधायक सिद्धार्थ तिवारी ‘राज’। ‘बेटा, भाई और ग्रामीण’ - माटी से जुड़ाव की पहचान राजनीतिक रसूख वाले परिवार से आने के बावजूद सिद्धार्थ तिवारी की पहचान बेहद जमीनी है।

सोशल मीडिया पर उनके 1 लाख 6 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं, जहां वे स्वयं को एक राजनेता से पहले “बेटा, भाई और ग्रामीण” तथा एक लोक सेवक के रूप में प्रस्तुत करते हैं। 21 मार्च 1983 को जन्मे सिद्धार्थका यह सहज और जनसुलभ स्वभाव ही उन्हें अपने क्षेत्र की जनता के बेहद करीब लाता है। विधायक बने के बाद सिद्धार्थ तिवारी ने त्योंथर में जनसेवा का एक उत्कृष्ट मॉडल स्थापित किया है। वे नियमित रूप से विधानसभा मुख्यालय में ‘जनसुनवाई’ का आयोजन करते हैं, जिसका एकमात्र उद्देश्य आम जनता की समस्याओंका त्वरित और मौके पर ही समाधान करना है। उनकी स्पष्ट सोच है कि जनता को अपने छोटे-छोटे कामों के लिए बेवजह सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। हाल ही में आयोजित उनकी जनसुनवाई में एसडीएम, तहसीलदार, सीईओ और खाद्य विभाग सहित तमाम आला अधिकारी एक ही छत के नीचे मौजूद रहे, ताकि हर शिकायत का त्काल निराकरण हो सके।

विधायक तिवारी का स्पष्ट निर्देश है कि प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता और समयबद्धता के साथ नियम-अनुसार निराकरण किया जाए। उनका माना है कि— “जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनता की समस्याओंका समाधान जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन का प्रथम दायित्व है।” साल 2004 में आर.जी.पी.वी. भोपाल से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बी.ई. की डिग्री हासिल करने वाले सिद्धार्थ तिवारी राजनीति में एक आधुनिक दृष्टिकोण लेकर आए हैं। 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होना उनके और विंध्य क्षेत्र के लिए एक बड़ा 'गेम चेंजर' साबित हुआ। त्योंथर (सीट संख्या 70) से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर उन्होंने कड़े मुकाबले में 61,082 वोट हासिल कर कांग्रेस प्रत्याशी को 4,746 मतों से शिकस्त दी और अपनी नेतृत्व क्षमता का लोहा मनवाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मूल मंत्र और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.

मोहन यादव के सुशासन और जनकल्याणकारी विजन को त्योंथर के हर घर तक पहुँचाने के लिए वे पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से उनकी आत्मीय भेंट भी इसी विकास-यात्रा को गति देने का एक अहम हिस्सा है, जहाँ उन्होंने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ से अभिवादन किया। सिद्धार्थ तिवारी ‘राज’ केवल एक राजनीतिक विरासत के वारिस नहीं हैं, बल्कि वे अपनी प्रशासनिक सक्रियता, तकनीकी समझ और “अतिथि देवो भव:” के संस्कार के साथ त्योंथर के विकास की एक नई और स्वतंत्र इबारत लिख रहे हैं।