नई दिल्ली: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ ने देश के मौसम को व्यापक रूप से प्रभावित किया है, जिसे उत्तर से लेकर दक्षिण तक लगभग 60% हिस्से में बारिश और घने बादल छाए हुए हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, कमजोर पड़ चुका यह तूफान अब उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ते हुए एक कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया है। इसके प्रभाव से उत्तर भारत, पूर्वी यूपी, छत्तीसगढ़ और बिहार में भारी बारिश का अनुमान है, जबकि आंध्र प्रदेश और ओडिशा पर दोबारा भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। ओडिशा और आंध्र में तबाही तूफान के गुजरने के बाद ओडिशा के गंजम, गजपति और कंधमाल जिलों में गंभीर बाढ़ आ गई है। गंजम के 300 गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट चुका है और करीब 62 हजार लोग बाढ़ के घेरे में हैं। एनडीआरएफ की 54 टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं और अब तक 120 लोगों को एयरलिफ्ट किया जा चुका है। रुषिकु ल्या, महेंद्रतनया और बहुदा नदियों के उफान पर होने से एनएच-326 का बड़ा हिस्सा बह गया है।
वहीं, आंध्र प्रदेश में तूफान से अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है और ईस्ट कोस्ट रेलवे को 9 ट्रेनें रद्द तथा 14 डायवर्टकरनी पड़ी हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी से गिरा तापमान मैदानी और तटीय इलाकों में जहां बारिश का कहर है, वहीं उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और सिक्किम तक अच्छी बर्फबारी हुई है। केदारनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धामों में सुबह से दोपहर तक बर्फबारी हुई, जिसे केदारधाम का तापमान रात 8 बजे माइनस 6 डिग्री तक लुढ़क गया।
