नई दिल्ली। सावधान हो जाइए! अब सुप्रीम कोर्ट ने ऐसे अपराधियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सुप्रीम कोर्टने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली इस साइबर ठगी को सीधे तौर पर ‘डिजिटल डकैती’ करार दिया है। कोर्टने कहा है कि यह कोई मामूली जबरन वसूली नहीं, बल्कि एक बेहद गंभीर अपराध है। कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ये बेरहम अपराधी वीडियो कॉल के जरिए खासतौर पर हमारे बुजुर्गों और रिटायर्डलोगों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे अपराधियों से बेहद सख्ती से निपटा जाना चाहिए। जस्टिस सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच ने साफ कर दिया कि अगर ठोस सबूत हों, तो मुकदमा खत्म होने से पहले ही ऐसे अपराधियों की संपत्ति फ्रीज कर देनी चाहिए। कोर्ट ने कहा कि आरोपियों की सहूलियत के लिए देशभर के पीड़ितों को परेशान नहीं किया जा सकता। इसलिए, अगर आपके पास भी वॉट्सऐप या ईमेल पर कोई अनजान लिंकं या KYC के नाम पर वीडियो कॉल आए, तो भूलकर भी उसे न उठाएं। सुरक्षित रहें, सतर्क रहें।
इस वीडियो को अपने परिवार और खासकर घर के बुजुर्गों के साथ जरूर शेयर करें ताकिवो इस ‘डिजिटल डकैती’ से बच सकें।
