भोपाल: शहरवासियों के लिए मेट्रो का सफर अब और भी सुविधाजनक होने जा रहा है। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने भोपाल के स्टेशनों पर टिकट वेंडिंग मशीनें (TVM) शुरू कर दी हैं। अब यात्रियों को टिकट के लिए काउंटर की कतारों में लगने की जरूरत नहीं होगी; वे यूपीआई (UPI) के जरिए महज 30 सेकं ड में खुद अपना प्रिंटेड क्यूआर (QR) टिकट निकाल सकेंगे। दृष्टिबाधित यात्रियों की सुविधा के लिए इन मशीनों में ब्रेल लिपि भी दी गई है। कमाई के मोर्चे पर मेट्रो के हाथ खाली सुविधाओं के विस्तार के बीच भोपाल मेट्रो का आर्थिक पक्ष फिलहाल चिं तांजनक है। 6.22 किलोमीटर के प्रायोरिटी कॉरिडोर के संचालन और रखरखाव पर रोजाना लगभग 5.5 से 7 लाख रुपये (सालाना 20-25 करोड़ रुपये) खर्चहो रहे हैं। इसके विपरीत, सामान्य दिनों में यात्रियों की संख्या बमुश्किल 150 से 500 और वीकेंड पर 1,000 से 1,200 तक ही पहुंच रही है। हालात यह हैं कि टिकटों से होने वाली कुल कमाई मेट्रो के परिचालन खर्च के 2 फीसदी तक भी नहीं पहुंच पा रही है।

यात्रियों को लुभाने 31 दिसंबर तक विशेष छूट यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रबंधन ने 31 दिसंबर तक कई आकर्षक छूट लागू की हैं। इनमें रिटर्नजर्नी पर 30% और ग्रुप टिकट (अब दो यात्री भी मान्य) पर 35% तक की छूट शामिल है। वहीं सिंगल जर्नी पर भी 25% की अतिरिक्त छूट मिल रही है। नई टिकट वेंडिंग मशीनों से पूरी प्रक्रिया कै शलेस और कॉन्टैक्टलेस हो गई है, जिसे पीक ऑवर्समें काउंटरों पर 70% तक दबाव कम होने की उम्मीद है।