भारतीय क्रिकेटीम के युवा और विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा ने टी20 अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में एक नया और ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अफगानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए मात्र 30 गेंदों में अपना तूफानी शतक पूरा कर लिया। यह शतक क्रिकेट इतिहास में किसी भीटेस्ट खेलने वाले देश के बल्लेबाज द्वारा टी20 फॉर्मेट में जड़ा गया सबसे तेज शतक बन गया है। अभिषेक शर्मा ने मैदान के हर कोने में बड़े-बड़े शॉट्स लगाए और अपनी इस ऐतिहासिक प्रकाश त्रिपाठी और बेहद आक्रामक पारी के दौरान केवल 34 गेंदों का सामना करते हुए कुल 108 रनों की अविश्वसनीय पारी खेली। उनकी इस बल्लेबाजी ने विरोधी टीम के गेंदबाजों को पूरी तरह से बैकफुट पर धके ल दिया। अभिषेक के इस रौद्र रूप और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम ने महज 15 ओवरों के खेल में ही 3 विकेट के नुकसान पर 184 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।

इस बड़े स्कोर में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने भी अपना अहम योगदान दिया। सैमसन ने भी शानदार फॉर्म दिखाते हुए अपना बेहतरीन अर्धशतक (50 रन) पूरा किया और अभिषेक के साथ एक मजबूत साझेदारी निभाई। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर क्रीज पर ऐसी आतिशबाजी की जिसे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हुआ। अगर इस पूरी सीरीज में अभिषेक शर्मा के प्रदर्शन की बात करें, तो उन्होंने अपने बल्ले से जमकर आग उगली है। उन्होंने पूरी सीरीज के दौरान 269.41 के बेहद ही अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से कुल 229 रन बनाए। उनके इस निरंतर आक्रामक और शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें न केवल ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया, बल्कि ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ के बड़े खिताब से भी सम्मानित किया गया। मैच के बाद अपनी इस अभूतपूर्व सफलता पर बात करते हुए अभिषेक शर्मा ने इसका श्रेय टीम मैनेजमेंट को दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम पिछले दो सालों से लगातार इसी आक्रामक रवैये और निडर मानसिकता के साथ क्रिकेट खेल रही है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि खिलाड़ियों के इस बेखौफ अंदाज के पीछे टीम के कप्तान और कोच का पूरा समर्थन है, जो उन्हें अपना स्वाभाविक खेल खेलने की पूरी आजादी देते हैं।