17 सितंबर का दिन भारतीय इतिहास में सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि ‘सेवा और समर्पण’ का पर्याय बन चुका है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर पूरे देश में जो ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया गया, वह किसी राजनीतिक उत्सव का हिस्सा नहीं था, बल्कि एक कृ तज्ञ राष्ट्र की सच्ची भावना का प्रकटीकरण था। यह दीया उन करोड़ों झोपड़ियों, पक्के मकानों, किसानों के खेतों और महिलाओं की रसोई में जला, जहां बीते एक दशक में विकास की रोशनी पहुंची है। वडनगर के एक साधारण परिवार से निकलकर वैश्विक पटल पर भारत का परचम लहराने तक की नरेंद्र मोदी की यह यात्रा, दरअसल स्वतंत्र भारत के संघर्ष, संकल्प और सिद्धि की सबसे जीवंत गाथा है। 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में जन्मे नरेंद्र मोदी का बचपन घोर अभावों के बीच बीता। रेलवे स्टेशन पर पिता की मद करते हुए चाय बेचने से लेकर स्कूली शिक्षा पूरी करने तक, उनका शुरुआती जीवन ज़मीनी हकीकतों से जूझते हुए गुजरा।
लाखों लोगों ने रोशन किया ‘आशीर्वाद का दीया’
अगली खबर उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद आ सकते हैं साथ