भारतीय रेलवे, जो कभी सिर्फ एक पारंपरिक यातायात का साधन मानी जाती थी, आज ‘वंदे भारत’ और ‘नमो भारत’ (रैपिड रेल) जैसी विश्वस्तरीय ट्रेनों के साथ एक नए युग में प्रवेश कर चुकी है। रेलवे स्टेशनों का ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत पुनर्विकास किया जा रहा है, जिसे वे विश्वस्तरीय एयरपोर्ट्स जैसी सुविधाएं दे रहे हैं। वहीं, हवाई चप्पल पहने वाले आम नागरिक को हवाई जहाज की यात्रा कराने का जो सपना प्रधानमंत्री ने ‘उड़ान’ (UDAN) योजना के जरिए देखा था, वह आज टियर-2 और टियर-3 शहरों में नए एयरपोर्ट्स के निर्माण के साथ ज़मीनी हकीकत बन चुका है। पूर्वोत्तर भारत, जो दशकों तक मुख्यधारा के विकास से कटा हुआ था, आज ब्रॉडगेज रेलवे लाइन और नए हवाई मार्गों से सीधे दिल्ली से जुड़ गया है। यह सिर्फ पत्थरों और कंक्रीट का विकास नहीं है, बल्कि यह देश की धमनियों में दौड़ता विकास का वह नया रक्त है जो अर्थव्यवस्था को गतिदे रहा है।
नारी शक्ति का वंदन: चौके -चूल्हे से लेकर फाइटर जेट तक प्रधानमंत्री मोदी का स्पष्ट माना हैकि भारत का विकास तब तक अधूरा है, जब तक देश की आधी आबादी यानी हमारी मातृशक्ति इसका नेतृत्व न करे। मोदी सरकार ने ‘महिला विकास’ से आगे बढ़कर ‘महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास’ (Women-led Development) पर जोर दिया है। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान ने समाज की सोच को बदलने का काम किया है। आज ‘मुद्रा योजना’ के तहत दिए गए करोड़ों के ऋणों में से 70 प्रतिशत से अधिक की लाभार्थी महिलाएं हैं, जो अब सिर्फ नौकरी मांगने वाली नहीं, बल्कि नौकरी देने वाली बन रही हैं। गांवों में ‘लखपति दीदी’ योजना के जरिए स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है। संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला ऐतिहासिक ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ इसी सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है, जो दशकों से ठंडे बस्तेमें पड़ा था।
आज भारत की बेटियां सिर्फ स्कूलों में टॉप नहीं कर रही हैं, बल्कि सेना में स्थायी कमीशन प्राप्त कर लड़ाकू सांस्कृतिक पुनर्जागरण: विरासत का सम्मान और विकास का संगम एक राष्ट्र अपनी जड़ों से कटकर कभी महान नहीं बन सकता। प्रधानमंत्री मोदी ने देश को ‘विकास भी और विरासत भी’ का नया मंत्र दिया है। अयोध्या में रामला के भव्य मंदिर का निर्माण सिर्फ एक ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना का पुनर्जागरण है। इसके साथ ही, काशी विश्वनाथ धाम का कायाकल्प, उज्जैन में भव्य ‘श्री महाकाल महालोक’ का निर्माण, और के दारनाथ व बद्रीनाथ का पुनर्निर्माण इस बात का प्रतीक हैकि भारत अब अपनी सांस्कृतिक पहचान पर गर्व करना सीख गया है। लंबे समय तक भारतीय राजनीति में अपनी संस्कृति और धर्म को लेकर एक अजीब सी हीन भावना थोपी गई थी, लेकिन आज देश का प्रधानसेवक जब शिव की आराधना करता है, मां गंगा की आरती उतारता है, या सेंगोल को नए संसद भवन में स्थापित करता है, तो पूरा देश अपनी प्राचीन महानता से एकाकार हो जाता है।
यह नया भारत है जो अपनी प्राचीन आध्यात्मिक जड़ों से ऊर्जा लेकर आधुनिक विज्ञान और तकनीक के आसमान को छूरहा है। अन्नदाता का सम्मान: खेतों से खलिहानों तक समृद्धि किसानों को लेकर दशकों तक राजनीति होती रही, लेकिन उनकी ज़मीनी हालत सुधारने के प्रयास नाकाफी रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘पीएम किसान सम्मान निधि’ के जरिए एक ऐसी पारदर्शी व्यवस्था बनाई, जिसमें बिना किसी बिचौलिए के हर साल 6,000 रुपये सीधे किसानों के बैंक खाते में पहुंचते हैं। यह छोटी सी लगने वाली राशि छोटे और सीमांत किसानों के लिए बीज और खाद के समय बहुत बड़ा सहारा बन रही है। इसके अलावा, नीम कोटडे यूरिया ने खाद की कालाबाज़ारी को खत्म किया, और ‘सॉइल हेल्थ का र्ड’ ने किसानों को उनकी ज़मीन की सेहत पहचाने में मद की। मोटे अनाजों (Millets) को ‘श्री अन्न’ का नाम देकर उसे वैश्विक पटल पर स्थापित करना प्रधानमंत्री की दूरगामी सोच का ही हिस्सा है। इसे न केवल देश के छोटे किसानों की आय बढ़ रही है, बल्कि दुनिया को पोषण का एक नया विकल्प भी मिला है।
अमृत काल के युवा: स्टार्टअप से लेकर अंतरिक्ष तक की उड़ान भारत युवाओं का देश है और देश के युवा ही इसके भविष्य के कर्णधार हैं। आज का युवा नौकरी के पीछे भागने के बजाय ‘स्टार्टअप इंडिया’ और ‘स्टैंडअप इंडिया’ के जरिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के जरिए शिक्षा व्यवस्था को रटने की प्रवृत्ति से निकालकर कौशल (Skill) और नवाचार (Innovation) आधारित बनाया गया है। क्षेत्रीय भाषाओं में मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू होने से ग्रामीण परिवेश से आने वाले युवाओं के सपने भी अब हकीकत में बदल रहे हैं। आज का युवा सिर्फ धरती पर ही नहीं, बल्कि अंतरिक्ष क्षेत्र (Space Sector) के निजीकरण के बाद वहां भी अपने स्टार्टअप्स के जरिए रॉकेट और सैटेलाइट लॉन्च कर रहा है। रक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा: ‘नया भारत घर में घुसकर मारता है’ राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर जो नीतिगत पंगुता दशकों तक हावी थी, मोदी सरकार ने उसे जड़ से खत्म कर दिया।
उरी और पुलवामा आतंकी हमलों के बाद सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करके भारत ने दुनिया को साफ संदेश दे दिया कि यह ‘नया भारत’ है, जो आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा और ज़रूरत पड़ने पर सीमाओं के पार जाकर भी दुश्मन का खात्मा करेगा। रक्षा क्षेत्र में भारत कभी दुनिया का सबसे बड़ा आयातक हुआ करता था, लेकिन आज ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान के तहत भारत रक्षा उपकरणों का निर्यात कर रहा है। ब्रह्मोस मिसाइलों से लेकर तेजस फाइटर जेट्स और स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर ‘आईएनएस विक्रांत’ तक, भारत की सेना अब स्वदेशी हथियारों से सुसज्जित होकर अजेय बन रही है। सीमाओं पर, विशेषकर चीन और पाकिस्तान की सीमा पर, सड़कों और पुलों का ऐसा जाल बिछाया गया हैकि भारतीय सेना की पहुंच अब दुर्गम से दुर्गम इलाकों तक आसान हो गई है। गरीब कल्याण: हर घर जल, हर घर राशन प्रधानमंत्री मोदी अक्सर कहते हैं कि उनकी सरकार की सबसे बड़ी जाति ‘गरीब’ है।
वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान जब दुनिया के बड़े-बड़े देश अपनी अर्थव्यवस्थाओं को बचाने में जूझ रहे थे, तब भारत ने ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ शुरू की। इसके तहत 80 करोड़ से अधिक देशवासियों को मुफ्त राशन सुनिश्चित किया गया, ताकि कोई भी गरीब रात को भूखा न सोए। ‘जल जीवन मिशन’ के तहत आज करोड़ों ग्रामीण घरों में नल से साफ जल पहुंच रहा है, जिसने ग्रामीण महिलाओं 2047: ‘विकसित भारत’ का अटल संकल्प प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आंखें आज के राजनीतिक लाभ पर नहीं, बल्कि 2047 के उस ‘विकसित भारत’ पर टिकी हैं, जब देश अपनी आज़ादी के 100 वर्ष पूरे करेगा। वे देशवासियों से बार-बार ‘पंच प्रण’ का आह्वान करते हैं, जिसमें गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व और नागरिक कर्तव्यों का पालन शामिल है।
उनका यह 76वां जन्मदिन सिर्फ उनके जीवन का एक और पड़ाव नहीं है, बल्कि यह करोड़ों देशवासियों के लिए उनके उस संकल्प को दोहराने का अवसर है जो उन्होंने लाल किले की प्राचीर से लिया था— “यही समय है, सही समय है, भारत का अनमोल समय है।” एक चाय की दुकान से शुरू हुई यह यात्रा, गुजरात के नवनिर्माण से होते हुए आज विश्वगुरु भारत की नींव रख चुकी है। वडनगर की वह साधारण सी पटरियां आज पूरे देश को विकास की बुलेट ट्न की रे रफ्तार दे रही हैं। आज जब हम मुड़कर देखते हैं, तो पाते हैं किन रें द्र मोदी ने सिर्फ य ज न एं नहीं बनाईं, बल्कि इस देश के 140 करोड़ लोगों के का साक्षात प्रमाण हैकि यदि इरादे नेक हों, मातृभूमि के प्रति समर्पण हो और कठोर परिश्रम करने का माद्दा हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।
आज जब 140 करोड़ भारतीय ‘आशीर्वाद का दीया’ जला रहे हैं, तो यह सिर्फ एक राजनेता की सफलता का जश्न नहीं है; यह एक ऐसे तपस्वी प्रधानसेवक के प्रति देश का अटूट विश्वास है, जिसने अपना हर पल सिर्फ और सिर्फ ‘मां भारती’ की सेवा में समर्पित कर दिया है।
