इच्छाशक्ति (Will Power) को मजबूत बनाइए:- छोटी-छोटी बातों में दृढ़ संकल्प का अभ्यास करने से इच्छाशक्ति विकसित होती है। इच्छाशक्ति आध्यात्मिक विकास का महत्वपूर्ण साधन है। का विश्वास जगाना। हमने प्रथम अंक में कहा था कि भारत के नागरिकों, विशेषकर युवा पीढ़ी को यह बताना आवश्यक हैकि भारत के भविष्य में अपार संभावनाएँ हैं। इसी दृष्टि से हमने भारत की आर्थिक विकास दर से संबंधित समाचारों और विश्लेषण को स्थान दिया। 7.8 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धिदर जैसे आंकड़े भारत की आर्थिक गति को समझने का एक महत्वपूर्ण आधार प्रस्तुत करते हैं। हमारा उद्देश्य केवल आंकड़े बताना नहीं, बल्कि उनके पीछे छिपी संभावनाओं को समझाना है— कि भारत किस दिशा में आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में उसकी भूमिका क्या हो सकती है। 4. युवा, महिला और हर आयु वर्ग की आकांक्षाओं को प्रतिनिधित्व देना।
हमने संकल्प लिया था कि समाचार पत्र में युवा वर्ग, महिला वर्ग तथा समाज के विभिन्न आयु और कार्यक्षेत्रों से जुड़े लोगों की आवश्यकताओं, आकांक्षाओं और विचारों को उचित स्थान दिया जाएगा। इस दिशा में इस अंक में गणेश चतुर्थी पर्व पर विशेष आलेख, श्रीमती रत्ना का विचारपरक लेख, युवा उद्यमी श्री तनय का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर विचारशील लेख तथा प्रगतिशील उद्यमी श्री प्रदीप सैनी जी का GeM पर विशेष लेख प्रकाशित किया गया है। विशेष रूप से GeM से संबंधित लेख युवाओं और नए उद्यमियों के लिए उपयोगी है, क्योंकि यह उन्हें सरकारी खरीद व्यवस्था और सरकारी कार्यों में भागीदारी के अवसरों को समझने की दिशा में महत्वपूर्ण जानकारी देता है। इसी प्रकार भोपाल की रूही राय पर श्री प्रकाश त्रिपाठी की विशेष रिपोर्ट न केवल रोचक है, बल्कि प्रेरणादायक भी है।
इस आलेख में बताया गया है कि कैसे पहले स्वास्थ्य और फिटनेस के क्षेत्र में काम करने वाली रूही ने कोविड महामारी के दौरान एकांत को अपनी ताकत बनाया और टैरो कार्ड व अंक ज्योतिष (Numerology) की नई विद्या सीखी। आज वे अपनी राह बदलकर दुनियाभर में ‘द डिवाइन रूही’ के नाम से एक मशहूर टैरो कार्ड रीडर व न्यूमेरोलॉजिस्ट बन चुकी हैं। 5. भारत की आर्थिक शक्ति और पुनः वैश्विक प्रभाव की यात्रा को समझना। हमने कहा था कि भारत के नागरिकों को यह समझने की आवश्यकता हैकि भारत की आर्थिक शक्ति और समृद्धि का इतिहास केवल आधुनिक काल तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी जड़ें अत्यंत प्राचीन हैं। इसी संदर्भमें हमने आर्थिक विकास, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और मध्य प्रदेश में बड़े विदेशी निवेश जैसे विषयों से संबंधित समाचारों को स्थान दिया है। इन घटनाक्रमों को एक साथ देखने पर यह समझने में मद मिलती है कि भारत अपनी आर्थिक क्षमता को मजबूत करने और वैश्विक स्तर पर अपनी भूमिका को बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। 6.
युवा और कार्यशील वर्ग को विकास यात्रा का एहसास कराना:- हमने कहा था कि युवा और कार्यशील वर्ग को यह महसूस होना चाहिए कि भारत विकास की एक महत्वपूर्ण यात्रा पर आगे बढ़ रहा है। आजादी के बाद भारत ने अनेक क्षेत्रों में निरंतर प्रगति की है। उद्योग, व्यापार, विज्ञान, तकनीक, रक्षा, अंतरिक्ष और बुनियादी ढाँचे से लेकर चंद्रयान मिशन तक की यात्रा भारत की वैज्ञानिक और तकनीकी क्षमता की कहानी कहती है। इसी क्रम में द्वितीय अंक में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर विशेष आलेख प्रकाशित किया गया है, जिसमें वर्तमान भारत की विकास यात्रा और उसके नेतृत्व से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई है। 7. ब्लैकमेलिं ग की पत्रकारिता से स्पष्ट दूरी। हमने प्रथम अंक में स्पष्ट संकल्प लिया था किहम ब्लैकमेलिं ग की पत्रकारिता नहीं करेंगे। हमारा माना हैकि पत्रकारिता का उद्देश्य किसी व्यक्ति, संस्था या व्यवस्था पर दबाव बनाकर निजी लाभ प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज के सामने तथ्य और वास्तविकता रखना है।
हमें विश्वास हैकि प्रथम दो अंकों में हमारी पत्रकारिता में ऐसी प्रवृत्ति की कोई झलक आपको दिखाई नहीं दी होगी। आगे भी हम इस मूल सिद्धांत से समझौता नहीं करेंगे। 8.भय, पक्षपात और निजीस्वार्थ से मुक्त पत्रकारिता। हमने यह भी संकल्प लिया था कि हमारी पत्रकारिता न भय से प्रभावित होगी, न पक्षपात से और न ही किसी निजी स्वार्थ से। पहले अंक में भी यह भावना नहीं थी, दूसरे अंक में भी नहीं है और आने वाले अंकों में भी हम इसी सिद्धांत को बनाए रखेंगे। हमारा पक्ष किसी व्यक्ति या संस्था का नहीं, बल्कि सत्य, समाज और देशहित का होना चाहिए—यही हमारी पत्रकारिता का मूल आधार है। 9. प्रिंट से डिजिटल तक—एक व्यापक उपस्थिति। हमने प्रथम अंक में ही यह स्पष्ट किया था कि ‘देश दर्पण संवाद’ केवल एक प्रिंट समाचार पत्र बनकर सीमित नहीं रहेगा। हम अपनी वेबसाइट के माध्यम से डिजिटल उपस्थिति पहले ही बना चुके हैं और शुरुआती दौर में ही हजारों की व्यूअरशिप प्राप्त कर चुके हैं।