पर करीब 60 मिनट बात करते हुए तड़का लगाया किआज का सिस्टम यह नहीं चाहता कि छात्र सवाल पूछें, इसलिए वह ‘अंधभक्त’ जैसी स्थितियां पैदा कर रहा है। उन्होंने आंकड़े पेश करते हुए कहा कि 2014 से पहले जहां बजट का 4.6% शिक्षा पर जाता था, वह अब घटकर 2.6% रह गया है, और 7.7 लाख करोड़ रुपये उद्योगपतियों (अंबानी-अडानी) के हाथ चले गए। उज्जैन का मंथन—सिंहस्थ 2028, ‘जेन-जी’ और सनातन के सरोकार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के तीखे तीर और ऐतिहासिक संदर्भ उज्जैन में युवा धर्म संसद के समापन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान राम, कृ ष्ण और द्रोणाचार्य के प्रसंगों के जरिए शासन में जवाबदेही की बात कही। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के उस चर्चित बयान का उल्लेख किया जिसमें उन्होंने कहा था— “मैं 1 रुपया भेजता हूँ तो नीचे 15 पैसे ही पहुंचते हैं।” सीएम ने तंज कसा कि तब केंद्र, राज्य और नगर स्तर पर कांग्रेस की सरकारें थीं, फिर भी यह सवाल उठा कि पैसा कहाँ गायब हो रहा है।

इसके साथ ही, मुख्यमंत्री ने विक्रम उद्योगपुरी में जेके लाइफके यर सेंटर्स की आधुनिक एपीआई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का उद्घाटन भी किया। ”यह कुं भ हम सबका है”: स्वामी अवधेशानंद गिरि का संदेश जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच कहा कि विकास सरकार का काम है और साधु- संत विकास के विरोधी नहीं हैं, बल्कि जरूरत पर वे पूरा सहयोग देने को तैयार हैं।