भी हजारों युवा नियुक्ति के इंतजार में ‘ओवर-एज’ हो रहे हैं। याशिका दानी नर्सिं ग छात्रा ने नर्सिं ग परीक्षाओं में हो रही अत्यधिक देरी पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 2020 में एडमिशन लेने वाले छात्र 2026 तक थर्ड ईयर में ही अटके हुए हैं। न समय पर परीक्षाएं हो रही हैं और न ही रिजल्ट आ रहे हैं। राहुल गांधी का रुख- “सिस्टम की खामियां छात्रों को कर रहीं हताश” इंदौर के IDA ग्राउंड पर छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मौजूदा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में जो बजट 2014 से पहले 4.6% था, वह अब घटकर 2.6% रह गया है। राहुल ने आरोप लगाया कि व्यवस्था की खामियों के कारण छात्रों में वैचारिक स्वतंत्रता खत्म हो रही है और शिक्षा का व्यवसायीकरण बढ़ रहा है। मानसिक अवसाद और बुनियादी ढांचे की चुनौतियां- कार्यक्रम में दिल्ली के सत्य निके तन और अन्य हॉस्टल हादसों में जान गंवाने वाले 21 वर्षीय छात्र अर्पण जाज (देवास निवासी) का मुद्दा भी उठा।

यह घटना देश में छात्रों के लिए सुरक्षित और सुलभ इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी को दर्शाती है। आंकड़े बताते हैं कि 100 में से मात्र 14 छात्रों को ही हॉस्टल की सुविधा मिल पाती है। इसके अलावा, भर्तियो में देरी का सीधा असर मध्यमवर्गीय परिवारों की आर्थिक स्थिति पर पड़ रहा है, जिसे युवा गंभीर मानसिक अवसाद (डिप्रेशन) का शिकार हो रहे हैं। 2029 का समीकरण और युवाओं की भूमिका सरकारी आंकड़ों (PLFS 2025) के अनुसार, देश में 15 से 29 वर्ष के लगभग 36.74 करोड़ युवा हैं, जो कुल आबादी का 26% हैं। वर्तमान में गांवों में बेरोजगारी दर 8.3% और शहरों में 13.6% है। कुल 9.9% की यह बेरोजगारी दर स्पष्ट करती हैकि यह ‘जेन-जी’ (Gen-Z) पीढ़ी आने वाले समय में एक मूक दर्शक नहीं, बल्कि एक निर्णायक मतदाता वर्ग होगी। कांग्रेस की कोशिश इसी युवा असंतोष को एक राजनीतिक दिशा देने की है।