भोपाल। झीलों की नगरी भोपाल आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के एक ऐतिहासिक और विशाल समागम की गवाह बने जा रही है। शहर में आज अद्भुत अनुशासन, ऊर्जा और राष्ट्रभक्ति का नजारा देखने को मिलेगा, क्योंकि यहाँ 5 अलग-अलग जिलों से करीब 30,000 स्वयंसेवक एक साथ जुट रहे हैं। इस भव्य कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संघ के सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबोले होंगे। हैं। इतने बड़ेस्तर पर हो रहे इस आयोजन के लिए स्थानीय प्रशासन और संघ के कार्यकर्ताओं ने ट्रैफिक से लेकर बैठक व्यवस्था तक की चाक-चौबंद तैयारियां की हैं। होसबोले के संबोधन पर रहेंगी नजरें आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। वे इस विशाल मंच से स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे।