नई दिल्ली। भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र के लिए 19 सितंबर 2026 का दिन महत्वपूर्ण रहा। राजधानी नई दिल्ली के यशोभूमि में तीन दिवसीय SEMICON India 2026 सम्मेलन का सफल समापन हुआ। सम्मेलन में 52 देशों के प्रतिनिधियों, 600 से अधिक प्रदर्शकों और करीब 300 अंतराष्ट्रीय कं पनियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान कुल 51,656 पंजीकरण हुए और लगभग 40,000 लोगों की उपस्थिति दर्ज की गई। सम्मेलन की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में भारत में वाणिज्यिक सेमीकंडक्टर उत्पादन का विस्तार रहा। सेमीकंडक्टर इकाइयां परिचालन में आ गई हैं। सरकार ने अगले चरण के लिए Semicon 2.0 के तहत ₹1,27,500 करोड़ के निवेश की योजना भी बताई।
सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की नई छलांग
अगली खबर उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद आ सकते हैं साथ