भोपाल, देश दर्पण संवाद: राजधानी के एलएनसीटी (लक्ष्मी नारायण कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी) रायसेन रोड कैंपस में रविवार शाम डिजिटल दुनिया की चमक ज़मीनी हकीकत में तब्दील हो गई। अवसर था मध्य भारत के सबसे बड़े क्रिएटर कार्निवल ‘इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026’ (आईएफए - तीसरे संस्करण) का। इस भव्य समारोह में डिजिटल संस्कृति इनोवेशन और प्रभावशीलता का अनूठा संगम देखने को मिला। फॉलोअर्सनहीं, कंटेंट की मौलिकता रही कसौटी डिजिटल युग में समाज की सोच को दिशा देने वाले रचनाकारों को उनकी प्रतिभा के आधार पर विभिन्न प्रमुख श्रेणियों में सम्मानित किया गया। विभिन्न श्रेणियों में इन्होंने मारी बाज़ी: बेस्ट क्रिएटिव कंटेंट ऑफ द ईयर: अपनी अद्भुत रचनात्मकता के लिए अंशिता गुप्ता ने यह प्रतिष्ठित सम्मान अपने नाम किया। इस श्रेणी में एक्टर साजिद, ट्रैवल व्लॉगर अभिस्वेंडर्स, द भूपेंद्र शर्मा और रोशन के वट के बीच भी कड़ा मुकाबला देखा गया। मोस्ट वायरल फे स ऑफ द ईयर: सोशल मीडिया पर अपनी मिला।
बेस्ट वॉइसओवर आर्टि स्ट: आवाज़ के जादू और बेहतरीन संवाद अदायगी के लिए पत्रकार प्रिंस गाबा को सर्वश्रेष्ठ वॉइसओवर आर्टि स्ट चुना गया। बेस्ट मोटिवेशनल स्पीकर: अपने ऊर्जावान विचारों से युवाओं को दिशा देने वाले प्रभात पोद्दार इस श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ चुने गए। बेस्ट मीडिया न्यूज़ पेज: डिजिटल प्लेटफॉर्म भोपाल फॉर यू पर सटीक और विश्वसनीय खबरों के लिए सुमित राय को सम्मानित किया गया। बेस्ट फै शन इन्फ्लुएंसर (फीमेल): स्टाइल स्टेटमेंट और कंटेम्परेरी ट्रेंड्स को नई परिभाषा देने के लिए जस्मिन ठाकुर तथा अनुष्का चौरसिया आकर्षण का केंद्र रहीं। एंटरटेनिंे ग इन्फ्लुएंसर: हास्य और सामाजिक व्यंग्य के जरिए दर्शकों को जोड़ने के लिए राहुल यादव, महेश कुमार नांगले और ‘भोपाली बैंटर’ ने जमकर तालियां बटोरीं। बेस्ट एंकर (मेल/फीमेल) पुरुष वर्ग में अर्पित साहू और अमन मिश्रा (माइक का लाल) ने शीर्ष स्तर पर जगह बनाई।
राइजिंग स्टार एवं विजुअल आर्ट्स: डिजिटल व्लॉगिं ग में अपनी छाप छोड़ते ‘व्लॉगर शिवा’ को राइजिंग स्टार और लेंस के जादूगर ‘रोहित फोटोग्राफी’ को बेस्ट फोटोग्राफर का सम्मान प्राप्त हुआ। विज़न और कॉरपोरेट समर्थन का दिखा तालमेल इस स्तर के महाआयोजन को साकार करने में शैक्षणिक और कॉरपोरेट साझेदारी की भूमिका निर्णायक रही। इवेंट के कुशल प्रबंधन की ज़िम्मेदारी ‘सीएम इंडिया’ (CEM India) ने निभाई। वहीं, ‘ब्रांडक्यूब इंडिया’ (Brandqube India) बतौर पावर्ड-बाय पार्टनर और ‘टीवीएस’ (TVS) सह-प्रायोजक रहे। इस सफल आयोजन ने यह साबित कर दिया कि सही विज़न के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पटल पर चमकने के लिए महानगरों का मुंह नहीं ताकना पड़ता।
