भोपाल, देश दर्पण संवाद। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित ताज लेकफ्रंट में शनिवार (24 अक्टूबर 2026) को मध्य भारत के सबसे बड़े क्रिएटर महोत्सव ‘भोपाल क्रिएटर समिट’ का चौथा संस्करण सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। डिजिटल कंटेंट, आर्टि फिशियल इंटेलिजेंस (AI), टूरि ज्म और ब्रांडिं ग पर केंद्रित इस महाकुंभ में देशभर से 1000 से अधिक डिजिटल क्रिएटर्स, इन्फ्लुएंसर्स, फिल्मेकर्स और प्रबुद्ध जनों ने सहभागिता की। इस भव्य आयोजन में साप्ताहिक समाचार पत्र ‘देश दर्पण संवाद’ ने अपनी प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान ‘देश दर्पण संवाद’ के कार्यकारी संपादक प्रकाश त्रिपाठी और शिवम शुक्ला ने समिट के सफल आयोजक मयंक तिवारी से विशेष भेंट कर उन्हें इस शानदार आयोजन के लिए आत्मीय शुभकामनाएं दीं। ‘अगले दिन को रात में ही तय कर लो’: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह से देर रात तक चले इस आयोजन के शाम के सत्र में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए।
उन्होंने क्रिएटर्स से सीधा संवाद कर उनके सवालों के जवाब दिए और अवार्ड सेरेमनी में पुरस्कार पाने वाले क्रिएटर्स के साथ ग्रुप फोटो भी खिं चवाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री को क्रिएटरों की ओर से तैयार किया गया एक विशेष वीडियो भी दिखाया गया, जिसकी उन्होंने जमकर सराहना की। युवाओं को सफलता का मंत्र देते हुए सीएम ने कहा, “अगले दिन तुम्हें क्या करना है, यह रात को ही तय कर लो। उसके आधार पर तैयारी करोगे तो दिनभर प्लान के अनुरूप काम कर पाओगे और थकान भी नहीं होगी।” उन्होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश में हमारी सरकार आने के बाद हजारों करोड़ रुपये का निवेश आया है। 12 लाख करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्ताव धरातल पर उतारे जा चुके हैं। सोशल मीडिया के क्षेत्र में काम कर रहे कंटेंट क्रिएटर्स को इस विषय पर रील बनाकर जन-जन तक सरकार की बात पहुंचानी चाहिए।
दिग्गज क्रिएटर्स से ‘देश दर्पण संवाद’ की खास चर्चा समिट के दौरान ‘देश दर्पण संवाद’ के कार्यकारी संपादक प्रकाश त्रिपाठी और शिवम शुक्ला ने देश के शीर्ष डिजिटल क्रिएटर्से मुलाकात कर उन्हें अखबार की प्रतियां सप्रेम भेंट कीं और डिजिटल जगत के भविष्य पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान आईटी सेक्टर छोड़कर पैशन को चुने वाले, फोर्ब्स (Forbes) सूची में शामिल और इंस्टाग्राम पर 50 लाख (5 मिलियन) फॉलोअर्स वाले टेके एक्सपर्ट नमन देशमुख से खास बातचीत हुई। गौरतलब है कि नमन को हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘नेशनल क्रिएटर अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही, इंस्टाग्राम पर 8 लाख 21 हजार (821K) फॉलोअर्स वालीं प्रख्यात डिजिटल मार्के टर दामिनी त्रिपाठी के साथ भी रचनात्मक संवाद हुआ। दामिनी 2019 से इस क्षेत्र में सक्रिय हैं और एल्गोरिदम की गहरी समझ व रि सर्च आधारित वीडियो के लिए पहचानी जाती हैं।
इनके अलावा इंस्टाग्राम पर लगभग एक मिलियन फॉलोअर्स वाले मशहूर क्रिएटर गणेश वनारे, प्रख्यात टेके विशेषज्ञ आर्यन त्रिपाठी (297K फॉलोअर्स) और आयुषी सिंह जैसे दिग्गजों के साथ भी शानदार चर्चा हुई। पैनलि स्ट और 100 से अधिक प्रबुद्ध जनों से सीधा संपर्क आयोजन के दौरान ‘देश दर्पण संवाद’ की टीम ने समिट के विभिन्न पैनल में शामिल शीर्ष उद्योग विशेषज्ञों से भी संपर्क स्थापित किया। इनमें आईटी डायरेक्टर से फोटोग्राफर बनीं शुभ्रता स्याल, मुरलीवालाज के सीईओ विवेक यादव, आदित्य चौधरी और एआई फाउंडर आदर्श शामिल रहे। टीम ने इंस्टाग्राम पर 5 लाख फॉलोअर्स वाले मशहूर लेखक व कंसल्टेंट प्रभात पोद्दार, ‘कला सागा’ की संस्थापक प्रिया नामदेव, मोनिका अहेलिया, शुभम पांडे, दानिश दुर्रानी और मोहित सक्सेना जैसे शीर्ष रचनाकारों से भी मुलाकात की।
साथ ही पर्यटन और डिजिटल क्षेत्र में बेहतरीन काम कर रहे रौनक, ट्रैवलर प्रियांश जैन, मुस्कान, मैथिली, जयंत, भावना जायसवाल, शिवांश चौबे, चिन्मय गोधा, एपी और शुभम जैन जैसे अनेक प्रतिभावान रचनाकारों से सार्थक संवाद स्थापित किया। जल्द आ रहा है विशेष ‘क्रिएटर और इन्फ्लुएंसर कॉर्नर’ इस डिजिटल महाकुंभ से प्रेरणा लेते हुए ‘देश दर्पण संवाद’ ने रचनाकारों के लिए एक नई रचनात्मक पहल की घोषणा की है। अब अखबार के आगामी हर अंक में एक विशेष ‘क्रिएटर और इन्फ्लुएंसर कॉर्नर’ प्रकाशित किया जाएगा। इस विशेष कॉलम के माध्यम से इन प्रतिभावान डिजिटल रचनाकारों की संघर्षगाथा, उनके सकारात्मक कार्य और उनके विचार पाठकों तक निरंतर पहुंचाए जाएंगे, ताकि समाज और युवाओं को डिजिटल युग में एक नई दिशा व प्रेरणा मिल सके।
